सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

महादेव ऐप सट्टा: EaseMyTrip के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी पर ED का शिकंजा

C

CG Khabar

21 सित. 2026, 02:20 PM 2 मिनट में पढ़ें 23

ED
ED

नई दिल्ली/रायपुर । डेस्क: ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 'महादेव' से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने EaseMyTrip के सह-संस्थापक और चेयरमैन निशांत पिट्टी के खिलाफ पूरक आरोप-पत्र दाखिल किया है. जांच एजेंसी ने पिट्टी पर अवैध सट्टेबाजी से कमाए गए पैसों को फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट के जरिए भारतीय शेयर बाजार में खपाने और वित्तीय हेरफेर में मदद करने का गंभीर आरोप लगाया है.


ईडी ने रायपुर की विशेष अदालत में दाखिल अपनी इस पांचवीं पूरक चार्जशीट के साथ ही रोकथाम धन शोधन अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कार्रवाई करते हुए निशांत पिट्टी के 59.60 करोड़ रुपये के डीमैट शेयर भी अस्थायी रूप से जब्त कर लिए हैं. एजेंसी ने अदालत से इन शेयरों को 'अपराध की कमाई' करार देते हुए पूरी तरह से जब्त करने की अनुमति मांगी है.

विज्ञापन


मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार, इस पूरे मनी लॉन्ड्रिंग सिंडिकेट में पिट्टी की भूमिका दुबई स्थित सट्टा प्लेटफॉर्म 'स्काईएक्सचेंज' के मालिक हरि शंकर तिबरेवाल के साथ मिलकर काम करने की सामने आई है. 


ईडी का दावा है कि पिट्टी ने स्काईएक्सचेंज के जरिए कमाए गए काले धन को सफेद करने में सक्रिय भूमिका निभाई. इतना ही नहीं, अपनी कंपनी 'इजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड' के शेयरों की कीमतों और मार्केट कैप को कृत्रिम रूप से बढ़ाने के लिए पिट्टी ने तिबरेवाल के सहयोगियों के साथ मिलकर शेयर बाजार में हेरफेर की रणनीति तैयार की थी. 


जांच एजेंसी ने यह भी उजागर किया है कि साल 2022 में EaseMyTrip और स्काईएक्सचेंज ने भारत में एक क्रिकेट श्रृंखला को संयुक्त रूप से प्रायोजित किया था, जो उनके व्यावसायिक संबंधों की पुष्टि करता है.


इसी मामले में ईडी ने एबिक्स (EBIX) ग्रुप के चेयरमैन विकास गर्ग को भी नामजद किया है, जिन्हें जुलाई में दिल्ली स्थित उनके आवास पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया था. गर्ग पर तिबरेवाल की विदेशी कंपनियों से 765.77 करोड़ रुपये प्राप्त करने और उनका उपयोग अमरीकी कंपनी 'एबिक्स इंक' के अधिग्रहण में करने का आरोप है.


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ से शुरू हुए महादेव बेटिंग ऐप मामले में अब तक 80,000 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले की बात सामने आई है, जिसमें अकेले स्काईएक्सचेंज से जुड़ी अपराध की कमाई लगभग 12,000 करोड़ रुपये आंकी गई है. ईडी इस मामले में अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और करीब 1,885 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

5 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

5 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

11 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

13 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

15 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP