शराब घोटाला: IAS निरंजन दास समेत 30 अफसरों की संपत्ति जब्त
रायपुर । संवाददाता: ईडी ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के सिलसिले में कई करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली है. प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीसगढ़ के कथित 2800 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, 30 अन्य अधिकारियों और तीन बड़ी डिस्टिलरीज की 100 करोड़ रुपये से अधिक की नई संपत्तियां कुर्क कर ली हैं.
ईडी के अनुसार, 2019 से 2023 के बीच राज्य के आबकारी विभाग पर एक "आपराधिक सिंडिकेट" का कब्जा था, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाह और राजनीतिक हस्तियां शामिल थीं.
कुर्क की गई संपत्तियों में 38.21 करोड़ रुपये मूल्य के 78 अचल संपत्तियां जैसे लग्जरी बंगले, फ्लैट और कृषि भूमि शामिल हैं, जो निरंजन दास और अन्य अधिकारियों से जुड़ी हैं.
इसके अलावा, छत्तीसगढ़ डिस्टिलरीज लिमिटेड, भाटिया वाइन मर्चेंट्स और वेलकम डिस्टिलरीज की 68.16 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है. जांच एजेंसी ने बताया कि इन संपत्तियों में बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट और शेयर बाजार में किए गए निवेश भी शामिल हैं.