मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की जमानत को SC में चुनौती, टली सुनवाई

C

CG Khabar

09 फ़र. 2026, 02:07 PM 2 मिनट में पढ़ें 20

चैतन्य बघेल
चैतन्य बघेल

नई दिल्ली । डेस्क: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को दी गई जमानत को चुनौती देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की अपील पर एक सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जोयमाल्य बागची और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजारिया की पीठ के समक्ष राज्य सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने तर्क दिया कि चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद मामले का एक महत्वपूर्ण गवाह सामने नहीं आ रहा है. 


प्रवर्तन निदेशालय ने भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत को अलग से चुनौती दी है.

विज्ञापन


इसी मामले से जुड़ी एक अन्य सुनवाई में अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया को जमानत के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय जाने का निर्देश दिया है. 


सौम्या चौरसिया की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने दलील दी कि उन्हें बार-बार नए मामलों में गिरफ्तार किया जा रहा है, जिस पर पीठ ने उन्हें एक सप्ताह के भीतर उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने को कहा और हाई कोर्ट से इस पर दो सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लेने की उम्मीद जताई.


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने 2 जनवरी को चैतन्य बघेल को ईडी और ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज मामलों में जमानत दी थी. 


उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि मामले के मुख्य आरोपियों को पहले ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है, इसलिए समानता के सिद्धांत के आधार पर चैतन्य को भी राहत दी गई. 


हालांकि, जांच एजेंसियों का आरोप है कि चैतन्य बघेल इस सिंडिकेट के शीर्ष पर थे और उन्होंने करोड़ों रुपये के अपराध की कमाई का प्रबंधन किया था. ईडी के अनुसार, 2019 से 2022 के बीच हुए इस कथित घोटाले से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

एक घंटा पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

एक घंटा पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

2 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

2 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

2 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP