सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

शराब घोटालाः पूर्व आईएएस टुटेजा की जमानत याचिका खारिज

शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस टुटेजा की जमानत याचिका खारिज

H

Hupendra Sharma

28 जून 2025, 01:36 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

शराब घोटाला
शराब घोटाला

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा की जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. साथ ही हाईकोर्ट ने टूटेजा के उस आवेदन को भी खारिज कर दिया है जिसमें ईडी, एसीबी और पुलिस द्वारा की जा रही जांच की न्यायिक निगरानी की मांग की थी.


अदालत ने कहा है कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र और नियमों के तहत काम कर रही है. उसमें न्यायिक दखल की आवश्यकता नहीं है.

विज्ञापन


दरअसल, छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ के शराब घोटाले मामले में ईडी ने अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद से दोनों रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं.


सुनवाई के दौरान अनिल टुटेजा के वकील ने तर्क दिया कि उनके मुवक्किल को राजनीतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया गया है.


उसके खिलाफ कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं किया गया है और जांच एजेंसियां पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही हैं. इसलिए मामले की जांच न्यायिक निगरानी में की जाए.


प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उपमहाधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडेय ने याचिका का विरोध करते हुए कोर्ट को बताया कि अनिल टुटेजा न केवल शराब घोटाले में, बल्कि डीएमएफ और कोयला घोटालों सहित कई अन्य गंभीर आर्थिक अपराधों में भी आरोपी हैं. ऐसे में जमानत मिलने से केस प्रभावित होगा.


उन्होंने दलील दी कि याचिका जांच प्रक्रिया में अनावश्यक हस्तक्षेप की मंशा से दायर की गई है.


दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने साफ कहा कि जांच एजेंसियों को अपने कार्य करने का अधिकार है और वर्तमान परिस्थितियों में उनके कार्य में न्यायिक निगरानी की कोई आवश्यकता नहीं है.


इसके साथ ही अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया.

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी जमानत

इससे पहले पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में आवेदन किया था.


अप्रैल महीने में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी थी.


टुटेजा को एक साल से अधिक समय तक जेल में रहने के आधार पर जमानत मिली थी.


साथ ही कोर्ट ने पासपोर्ट जमा कराने, सुनवाई के दौरान अदालत के साथ सहयोग करने सहित कुछ सख्त शर्ते रखीं थी.


हालांकि इसके बाद भी टुटेजा जेल से बाहर नहीं आ पाए थे. क्योंकि सुप्रीप कोर्ट ने ईडी के केस में जमानत दी थी.


लेकिन शराब घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू ने भी मामला दर्ज किया है. जिसमें जांच चल रही है. ऐसे में जमानत मिलने के बाद भी टुटेजा जेल से बाहर नहीं आ पाए थे. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

2 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

2 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

2 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

20 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP