गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

विधानसभा: आंगनबाड़ियों की बदहाली और राशन के मुद्दे पर विपक्ष का वॉकआउट

C

CG Khabar

17 मार्च 2026, 01:25 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ विधानसभा के सोमवार के सत्र में विपक्ष ने बस्तर संभाग में आंगनवाड़ी केंद्रों की जर्जर स्थिति और बिलासपुर जिले में ई-केवाईसी के अभाव में राशन रोके जाने के मुद्दों पर जमकर हंगामा किया. इन दोनों अलग-अलग विषयों पर असंतोष जताते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन से दो बार वॉकआउट किया.


सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर में आंगनवाड़ी केंद्रों की बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया. उन्होंने सवाल किया कि बिना भवन, शौचालय और पीने के पानी के ये केंद्र कैसे संचालित हो रहे हैं. 

विज्ञापन


इस पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि बस्तर संभाग के कुल 9,876 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 2,209 केंद्रों के पास अपने भवन नहीं हैं, जबकि 962 भवन जर्जर स्थिति में हैं. इसके अलावा, केवल 6,431 केंद्रों में पीने के पानी और 5,632 केंद्रों में शौचालय की सुविधा उपलब्ध है. 


विपक्ष ने सरकार के इस जवाब को अधूरा बताते हुए मरम्मत और निर्माण की समय-सीमा स्पष्ट न करने पर सदन से बाहर निकल गए.


वहीं, राशन वितरण को लेकर भी सदन में तीखी नोकझोंक हुई. कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया ने आरोप लगाया कि बिलासपुर में ई-केवाईसी पूरा न होने के कारण कई हितग्राहियों का अनाज रोक दिया गया है. 


खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने स्वीकार किया कि जिन कार्डधारकों का केवाईसी लंबित है, उनका वितरण रोका गया है, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ ऑफलाइन लिंक राशन कार्डों पर आवंटन अब भी जारी है. सरकार के इस रुख से नाराज होकर विपक्ष ने दूसरी बार वॉकआउट किया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

एक घंटा पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

11 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP