शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

नेता प्रतिपक्ष का आरोप: पार्षदों ने निजी घरों में बोरवेल लगवाये

C

CG Khabar

08 जून 2026, 11:30 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

हर्षित देवी राजपूत
हर्षित देवी राजपूत

कोरबा । संवाददाता: कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका परिषद में सरकारी धन के दुरुपयोग और अवैध कब्जे का एक बड़ा मामला सामने आया है. नगर पालिका की नेता प्रतिपक्ष हर्षित देवी राजपूत ने इन गड़बड़ियों को लेकर कलेक्टर कार्यालय में दो अलग-अलग लिखित शिकायतें दर्ज कराई हैं. 


उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इन मामलों में जल्द ही दंडात्मक कार्रवाई और स्थल निरीक्षण नहीं किया गया, तो वे जनता के अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगी.

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, दीपका का वार्ड क्रमांक 10 स्थित बस स्टैंड पिछले 20 वर्षों से पूरी तरह निष्क्रिय पड़ा हुआ है. इस बंद पड़े परिसर का फायदा उठाकर कोल और कबाड़ माफियाओं ने यहां की दुकानों और जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है. 


नेता प्रतिपक्ष का आरोप है कि वर्तमान में यह पूरा क्षेत्र असामाजिक तत्वों और शराबियों का गढ़ बन चुका है, लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस पर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं. उन्होंने मांग की है कि इस पूरे परिसर को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए.


इसके साथ ही, पार्षदों द्वारा सरकारी राशि के गबन का एक और गंभीर मामला उजागर किया गया है. हर्षित देवी राजपूत ने साक्ष्यों के साथ शिकायत की है कि वार्ड क्रमांक 04, 05 और 18 में आम जनता की सुविधा के लिए स्वीकृत की गई पार्षद निधि का निजी स्वार्थ में इस्तेमाल हो रहा है. 


जो बोरवेल सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के पानी के लिए खनन होने थे, उन्हें पार्षदों ने नियमों को ताक पर रखकर अपने निजी आवासों के भीतर करवा लिया है.


नेता प्रतिपक्ष ने इस स्थिति पर कड़ा आक्रोश जताते हुए कहा कि जब क्षेत्र की आम जनता पानी की बूंद-बूंद के लिए संघर्ष कर रही है, तब नागरिकों के टैक्स के पैसे से पार्षद अपने घरों को चमकाने में लगे हैं. 


उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि उच्च अधिकारियों की एक विशेष टीम भेजकर इन सभी स्थलों का भौतिक सत्यापन कराया जाए और जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

10 मिनट पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

22 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

39 मिनट पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

54 मिनट पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

एक घंटा पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP