मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

कोरिया: पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 10 घायल

C

CG Khabar

03 अक्टू. 2026, 04:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 18

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

अंबिकापुर । संवाददाता: कोरबा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े कोरिया जिले के पटना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की जान चली गई, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में दो से तीन लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. 


यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार पिकअप ने पहले सड़क पर मौजूद मवेशी को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रही सवारी ऑटो से जा भिड़ी.

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया. पटना तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमले ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. 


वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. 


फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप चालक और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक दृष्टि में ओवरस्पीडिंग को ही इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है.


हादसे का शिकार हुआ ऑटो यात्रियों से खचाखच भरा हुआ था. करहीपारा गांव से लगभग 13-14 महिलाएं एक धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बिलारी गांव जा रही थीं. 


टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क से कई फीट नीचे जा गिरा और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 


चीख-पुकार सुनकर दौड़े स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. 


मृतकों में फूलकुंवर (45 वर्ष), रामबाई (62 वर्ष) और एक अन्य फूलकुंवर (52 वर्ष) शामिल हैं. अस्पताल में अन्य घायलों का इलाज जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

उदयपुर: घर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत

6 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ पुलिस- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जांजगीर: शराब तस्कर से 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में ट्रेनी SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

6 घंटे पहले

कंकाल
छत्तीसगढ़

खैरागढ़: लापता बुजुर्ग महिला का धान के खेत में मिला कंकाल, तेंदुए के हमले की आशंका

7 घंटे पहले

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ के 50 बेलमेटल शिल्पकारों से मिलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

7 घंटे पहले

आरोपी गिरफ्तार- कटघोरा
छत्तीसगढ़

कोरबा के कटघोरा में पिता के हमले से ढाई माह के मासूम की मौत, पत्नी घायल

7 घंटे पहले

आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP