बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: तलाक की लिखा-पढ़ी के अगले दिन पति ने जहर पिया, इलाज के दौरान मौत

C

CG Khabar

09 अक्टू. 2026, 02:43 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

जहर पीना
जहर पीना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पारिवारिक विवाद और गृहकलेश के चलते एक युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का दुखद मामला सामने आया है. करतला क्षेत्र के केराकछार गांव के पास 24 सितंबर को जहर खाने वाले 40 वर्षीय राजू केंवट ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 14 दिनों तक चले इलाज के बाद गुरुवार (8 अक्टूबर) को दम तोड़ दिया. 


इस घटना के बाद मृतक के परिजनों को आर्थिक तंगी और एंबुलेंस की कमी के कारण शव को घर ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजू केंवट का विवाह वर्ष 2014 में मनोरथ केंवट से हुआ था. शादी के 11 वर्ष बीत जाने के बाद भी संतान न होने तथा पति की शराब पीने की आदत के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. रक्षाबंधन के समय हुए विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई थी. 


इसके बाद 23 सितंबर को दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए स्टांप पेपर पर लिखा-पढ़ी की थी. इस बात से आहत होकर अगले ही दिन पति ने ससुराल के समीप जहर खरीदकर खा लिया था.


मृत्यु के बाद मर्चुरी में परिजनों को उस समय और अधिक परेशानी झेलनी पड़ी जब सरकारी मुक्तांजलि वाहन वहां मौजूद नहीं था. आरोप है कि निजी एंबुलेंस चालक ने महज 7 किलोमीटर दूर पुरानी बस्ती तक शव पहुंचाने के लिए 700 रुपये की मांग की. बेहद गरीब परिवार के पास एंबुलेंस को देने के लिए पैसे न होने पर परिजनों ने मजबूरी में शव को अपने कंधों पर उठाकर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी थी. 


हालांकि, परिजनों द्वारा संपर्क किए जाने के 10 मिनट के भीतर ही मुक्तांजलि वाहन की सुविधा मिल गई, जिससे शव को घर पहुंचाया जा सका. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

8 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

8 घंटे पहले

जगदलपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओँ का धऱना
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं का धरना, दिसंबर में अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

9 घंटे पहले

रायपुर के महिला से निवेश के नाम पर 28 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़

मकान किराये और निवेश के नाम पर महिला से 28.55 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

9 घंटे पहले

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को निर्दोष को 30 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया
छत्तीसगढ़

बरी होने के 7 साल बाद छूटा निर्दोष, SC ने छत्तीसगढ़ सरकार पर लगाया 30 लाख का जुर्माना

9 घंटे पहले

सीएम साय से मिले तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
छत्तीसगढ़

सम्मक्का सागर प्रोजेक्ट: छत्तीसगढ़ से NOC लेने रायपुर पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी

9 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP