शुक्र, 06 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: एनीकट में मछली पकड़ने गए ग्रामीण की डूबने से मौत

C

CG Khabar

20 सित. 2026, 01:18 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

पानी में डूबना
पानी में डूबना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थाना क्षेत्र स्थित कुदुरमाल एनिकट के पास शनिवार सुबह मछली पकड़ने गया एक 40 वर्षीय ग्रामीण तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गया. मृतक की पहचान ग्राम पंचायत कुदुरमाल (परसाभवना) निवासी धरम धनुहार के रूप में हुई है. घटना के बाद से पूरे इलाके और परिजनों में मातम का माहौल है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने एनिकट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग उठाई है.


यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब धरम धनुहार अपनी पत्नी के साथ शनिवार की सुबह एनिकट के पास मछली पकड़ रहा था. इसी दौरान वह अचानक असंतुलित होकर गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. 

विज्ञापन


अपनी आंखों के सामने पति को संकट में देखकर पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पानी के काफी गहरे होने और धारा के तेज होने की वजह से वह उसे नहीं बचा सकी और देखते ही देखते धरम पानी में समा गया.


पति को खोने के बाद घबराई पत्नी ने तत्काल गांव पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को पूरी आपबीती सुनाई. इसके बाद ग्रामीण तुरंत एनिकट पहुंचे और उरगा थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया. सूचना पाते ही थाना प्रभारी नवीन पटेल ने पुलिस बल को मौके पर भेजा और नगर सेना की डीआरडीएफ रेस्क्यू टीम को तलाश के लिए बुलाया गया.


शनिवार को देर शाम तक चले तलाशी अभियान के बावजूद पानी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी थी, जिसके बाद अभियान को रोकना पड़ा. रविवार की सुबह डीआरडीएफ टीम ने दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद धरम धनुहार के शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

2 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

7 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

13 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

13 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

13 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP