शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: ASI के बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

15 जून 2026, 11:54 PM 3 मिनट में पढ़ें 13

हत्यारा-कोरबा
हत्यारा-कोरबा

कोरबा । संवाददाता: कोरबा में सवा हफ्ते पहले हुए सनसनीखेज दादू हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोच लिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान राजेंद्र साहू उर्फ कुनाल साहू के रूप में हुई है, जिसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था. 


पुलिस की तफ्तीश में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया यह बदमाश उसी रात बलगी क्षेत्र में हुई एक डकैती की वारदात में भी शामिल था. 

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी (सीजी 12 बीडी 5025) को अपने कब्जे में ले लिया है. मुख्य आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है, जबकि उसका फरार साथी योगेंद्र बघेल उर्फ योगी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.


इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस कप्तान के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया था. जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लेते हुए करीब 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और संदेहास्पद नजर आ रहे 100 से अधिक लोगों से कड़ी पूछताछ की. आखिरकार मुखबिरों से मिले इनपुट और पुख्ता वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस राजेंद्र साहू तक पहुंचने में कामयाब रही. 


आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने साथी योगेंद्र के साथ मिलकर चंद्रमणि को गाड़ी से कुचला था. गौरतलब है कि मृतक चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू, यातायात विभाग में पदस्थ एएसआई रामनारायण रात्रे का बेटा था. इस हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.


यह पूरा मामला मानिकपुर इलाके का है, जहां 6-7 जून 2026 की दरमियानी रात इस वारदात को अंजाम दिया गया था. घटना के बाद प्रार्थी शुभम सिंह बघेल ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके दोस्त दादू को कुछ अज्ञात हमलावरों ने जान से मारने के इरादे से वाहन से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 


इस बड़ी कामयाबी के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में संगीन अपराधों पर लगाम कसने और उनका तेजी से खुलासा करने के लिए कोरबा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस से साझा करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

2 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

9 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

9 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

9 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP