शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: जमीन विवाद में भतीजे ने 85 वर्षीय चाचा को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

C

CG Khabar

23 सित. 2026, 02:24 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

कुल्हाड़ी
कुल्हाड़ी

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में महज जमीन और जायदाद के टुकड़े के लिए खून के रिश्ते का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया. पसान थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव (सीपत पारा) में संपत्ति के बंटवारे को लेकर बढ़े विवाद में एक 23 वर्षीय युवक ने अपने ही 85 वर्षीय सगे चाचा के सिर पर टांगिया (कुल्हाड़ी) से जानलेवा हमला कर दिया. 


सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा मौके से भाग निकला, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

विज्ञापन


मृतक की पहचान 85 वर्षीय बबन राम यादव के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, बबन राम और उनके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव (23) के बीच पिछले कई महीनों से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही थी. 


मंगलवार को इसी मुद्दे पर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हुई. देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्से में आकर सोनू ने पास में रखी टांगिया उठाई और अपने बुजुर्ग चाचा के सिर पर दे मारा. लहूलुहान होकर बबन राम वहीं गिर पड़े और उन्होंने दम तोड़ दिया.


वारदात की सूचना मिलते ही पसान थाना पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, वहीं मौके से जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं. 


कटघोरा के एसडीओपी विजय राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती तफ्तीश में हत्या की मुख्य वजह जमीन का विवाद ही सामने आई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.


घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा और तनाव का माहौल व्याप्त है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. फरार आरोपी सोनू उर्फ अशोक यादव की धरपकड़ के लिए पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया है, जो उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

5 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

5 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

5 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

14 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP