रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा की युवती की मध्यप्रदेश में संदिग्ध मौत, चक्काजाम

कोरबा की युवती की मध्यप्रदेश में संदिग्ध मौत

H

Hupendra Sharma

25 जून 2025, 10:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 18

संदिग्ध मौत
संदिग्ध मौत

कोरबा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ की कोरबा की रहने वाली एक युवती की मध्यप्रदेश के सिंगरौली में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है. पीड़ित परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं.


परिजन आज शव लेकर गृह क्षेत्र कोरबा लौटे और कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किया. 

विज्ञापन


बताया गया कि मृत छात्रा के पिता कोरबा के हरदीबाजार क्षेत्र के रहने वाले थे. मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एसईसीएल में नौकरी करते थे. कुछ दिन पहले ही उनकी मौत हो गई थी. उनका परिवार सिंगरौली में ही रहता था. मृतका की छोटी बहन भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है.


वह भोपाल से वापस सिंगरौली आई तो बड़ी बहन का शव, घर की खिड़की में निर्वस्त्र हालत में बंधा हुई मिला.


बताया गया कि घटना के दिन उसकी मां भी बाहर थी. घर में कोई नहीं था. परिजनों ने घटना की सूचना देते हुए मोरवा थाना में मामला दर्ज करवाया.


परिजनों का आरोप है कि मध्यप्रदेश पुलिस ने उनका साथ नहीं दिया और बलात्कार का मामला ही दर्ज नहीं किया. परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के तीन दिन तक युवती का शव मोरवा के एक अस्पताल के बाहर रखा रहा.


स्थानीय डॉक्टरों ने शव खराब होने का हवाला देते हुए पोस्टमॉर्टम से मना कर शव को रीवा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे परेशान परिजन शव लेकर कोरबा आ गए.


परिजनों ने बुधवार को कोरबा के आमगांव चौक के पास बीच सड़क में शव रखकर चक्काजाम किया. शव लेकर एसपी ऑफिस भी पहुंचे. परिजन छत्तीसगढ़ पुलिस और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.


परिजनों की मांग है कि कोरबा पुलिस फिर से पोस्टमॉर्टम कर आरोपियों को गिरफ्तार करे.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

4 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

5 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

5 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

16 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP