बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: दो अलग-अलग हादसों में बुजुर्ग महिला और युवक की डूबने से मौत

C

CG Khabar

01 सित. 2026, 04:23 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

पानी में डूबना
पानी में डूबना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पानी में डूबने से दो लोगों की जान चली गई. पहली घटना उरगा थाना क्षेत्र के चितापाली गांव की है, जहां सोमवार को डोम नाला के पास 21 वर्षीय संजय धनवार का शव बरामद हुआ. 


परिजनों के अनुसार संजय एक दिन से रहस्यमयी परिस्थितियों में घर से लापता था और उसकी लगातार तलाश की जा रही थी. नाले में शव मिलने की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

विज्ञापन


वहीं दूसरी दुर्घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नवागांव में शनिवार शाम को घटित हुई. यहां 88 वर्ष की बुजुर्ग महिला परागा बाई अपने घर से गांव के तालाब की ओर निकली थीं, जहां अत्यधिक उम्र होने और संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में चली गईं. 


स्थानीय ग्रामीणों राज और देव प्रसाद बेला ने उन्हें डूबता देख तुरंत तत्परता दिखाई और पानी से बाहर निकाला. परिजन बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की है और संबंधित एसडीएम को भी घटना की आधिकारिक सूचना दे दी है. दोनों ही मामलों में पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

2 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

3 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

7 घंटे पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

13 घंटे पहले

भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

राम-कृष्ण को बांटने का काम कर रहे कथावाचक: भूपेश बघेल

14 घंटे पहले

ACB-EOW
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: ACB ने 20 साल पुराने रिश्वत कांड में राकेश शर्मा और मुजीब शाह के खिलाफ पेश की चार्जशीट

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP