शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, पहचान की कोशिश जारी

C

CG Khabar

28 अग. 2026, 12:19 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

रेलवे
रेलवे

कोरबा । संवाददाता: कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी अंतर्गत डंपर फाटक के पास एक बेहद दुखद हादसा सामने आया, जहां रेलवे पटरी पार कर रहे एक 65 से 70 वर्ष के बुजुर्ग की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से जान चली गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही वृद्ध ने दम तोड़ दिया. घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर स्थानीय निवासियों का जमावड़ा लग गया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.


सूचना पाते ही मानिकपुर चौकी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने शव के अवशेषों को समेटकर पंचनामा तैयार किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. 

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास की बस्तियों में मुनादी कराने के साथ-साथ सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है.


मृतक की पहचान के लिए पुलिस उनके पहनावे और शारीरिक बनावट को अहम सुराग मान रही है. अधिकारियों के अनुसार, मृतक ने खास तरह के कपड़े और माला पहनी हुई थी तथा उनकी कलाई पर घड़ी भी बंधी थी. इन्हीं आधारों पर पुलिस आसपास के इलाकों और थानों में संपर्क कर उनकी पहचान स्थापित करने के प्रयास में जुटी हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

8 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

19 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

20 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

20 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP