शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: लापता युवक का शव 200 फीट गहरी खाई में मिला

C

CG Khabar

05 जून 2026, 02:34 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

नवनीत-कोरबा
नवनीत-कोरबा

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. बालको-लेमरू मुख्य मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल 'टाइगर प्वाइंट' के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की शिनाख्त नवनीत सिंह के रूप में की गई है, जो बीते 2 जून की रात से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता थे. 


वह स्थानीय डीजे संचालक कर्मेंद सिंह के पुत्र और जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य रोमेश सिंह के भांजे थे. गुरुवार सुबह पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बेहद मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया.

विज्ञापन


घटना की शुरुआत बुधवार शाम को हुई, जब सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों और पुलिस को सूचना मिली कि टाइगर प्वाइंट के पास एक गहरी खाई में एक मोटरसाइकिल गिरी हुई है. इस इनपुट के आधार पर बालको पुलिस की टीम और युवक के परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे. 


हालांकि, इलाका बेहद दुर्गम होने और रात के घने अंधेरे के कारण बुधवार को रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका. 


इसके बाद गुरुवार की सुबह पुलिस ने स्थानीय निवासियों के सहयोग से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें करीब 200 फीट नीचे नवनीत का शव बरामद हुआ.


शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए अंदेशा जताया जा रहा है कि यह मामला किसी गंभीर सड़क हादसे का हो सकता है, जिसमें अनियंत्रित होकर बाइक सीधे खाई में जा गिरी. 


हालांकि, मौत की असली वजह और पूरी घटना के पीछे की कड़ियों को जोड़ने में पुलिस जुटी हुई है. 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. शव की स्थिति को देखकर अनुमान है कि दुर्घटना दो-तीन दिन पहले हुई होगी. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से तफ्तीश कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
विष्णुदेव साय- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के किसानों को कम उपज होने पर भी प्रति एकड़ मिलेंगे ₹13,839

8 मिनट पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: वैनगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, अफवाह निकली धमकी

23 मिनट पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़

महासमुंद जिला पंचायत चुनाव विवाद: HC का चुनाव याचिका खारिज करने से इनकार

35 मिनट पहले

रायपुर में हत्या
छत्तीसगढ़

बेटे की हत्या का शक: रायपुर में पिता ने साथी संग युवक का गला घोंटा, मैनहोल में फेंका शव

47 मिनट पहले

रायपुर में युवक की हत्या
छत्तीसगढ़

रायपुर: लोहे की वस्तु से हमला कर 25 वर्षीय युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

एक घंटा पहले

रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP