गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा: खुले कुएं में डूबने से 3 साल के मासूम की मौत

C

CG Khabar

22 अग. 2026, 02:38 PM 1 मिनट में पढ़ें 18

कुंआ
कुंआ

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मानिकपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत दादर बस्ती (पुरानी बस्ती, वार्ड नंबर 34) में शनिवार को एक तीन वर्षीय मासूम की खुले कुएं में गिरने से मौत हो गई.


मृतक बच्चे की पहचान अभियांस पटेल के रूप में हुई है, जो सतानंद पटेल का सबसे छोटा पुत्र था. परिजनों के अनुसार, आंगनबाड़ी जाने वाला अभियांस घर के पास खेल रहा था. इसी दौरान वह अचानक पास स्थित बाड़ी की तरफ चला गया, जहाँ सुरक्षा घेरा न होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ा और वह खुले कुएं में जा गिरा.

विज्ञापन


क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश की वजह से कुएं में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था, जिससे मासूम गहरे पानी में समा गया. काफी देर तक बच्चे के नजर न आने पर जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तब कुएं में उसका शव मिला. आनन-फानन में उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.


इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. स्थानीय नागरिकों ने मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुखदेव भगत- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी
छत्तीसगढ़

आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट घरानों के हित साध रही सरकार- सुखदेव भगत

2 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चक्रवात ‘अक्वान’: विशाखापट्टनम-किरंदुल रेल मार्ग पर 2 दिनों तक एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद

2 घंटे पहले

सरकारी अस्पतालों के नर्सो की हड़ताल
छत्तीसगढ़

नर्सों के आंदोलन से बड़े अस्पतालों में ठप हुए ऑपरेशन, अनुभवहीन छात्र संभाल रहे मरीज

2 घंटे पहले

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
छत्तीसगढ़

दो से ज्यादा बच्चों की पैरवी कर फंसे स्वास्थ्य मंत्री, भूपेश बघेल बोले- जो जिंदा हैं उन्हें दवा तो दे नहीं पा रहे

3 घंटे पहले

मृत नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब
छत्तीसगढ़

नक्सली कमांडर हिडमा का 'बारूदी खजाना' बेनकाब: आंध्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर से 670 BGL शेल जब्त

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

3 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP