शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कोंडागांव: सरेंडर नक्सलियों को गारमेंट फैक्टरी में मिला रोजगार

C

CG Khabar

25 अग. 2026, 02:15 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

गारमेंट फैक्ट्री-कोंडागांव
गारमेंट फैक्ट्री-कोंडागांव

कोंडागांव । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के सुदूरवर्ती कोणगुड़ गांव में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गारमेंट फैक्टरी की शुरुआत की गई है. इस फैक्टरी का मुख्य उद्देश्य आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व नक्सलियों और स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देकर समाज की मुख्यधारा में पुनर्वासित करना है. 


रविवार को कांकेर सांसद भोजराज नाग और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में इस गारमेंट फैक्टरी का भव्य उद्घाटन किया.

विज्ञापन


वर्ष 2013 से 2025 तक बस्तर संभाग में विभिन्न हिंसात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे पूर्व नक्सली कमांडर रजनू कोरराम और कुलसाय कावड़े ने सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया था. अब वे इस फैक्टरी में सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. 


रजनू ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहले उन्हें जंगलों में भोजन और सुरक्षा की निरंतर चिंता सताती थी, लेकिन अब पुनर्वास योजना के तहत अपने ही गांव में सम्मानजनक रोजगार मिलने से उनका जीवन तनावमुक्त और सुरक्षित हो गया है.


प्रशासन के अनुसार नीति आयोग से प्राप्त 10 करोड़ रुपये के अनुदान के सहयोग से तैयार की गई इस गारमेंट फैक्टरी में कुल 340 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा. 


वर्तमान में 154 सरेंडर कर चुके नक्सलियों सहित स्थानीय युवाओं को कपड़ा निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 


कोंडागांव पुलिस प्रशासन का कहना है कि जैसे-जैसे प्रशिक्षणार्थियों की संख्या बढ़ेगी, क्षेत्र में रोजगार के अवसरों को विस्तार देने के लिए फैक्टरी की दूसरी यूनिट भी स्थापित की जाएगी. इस पहल से इलाके में शांति स्थापना के साथ-साथ युवाओं के स्वावलंबन को नई दिशा मिल रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल
छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में चालकों के 'स्टेयरिंग छोड़ो अभियान' से थमी मालवाहकों की रफ्तार

2 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

9 घंटे पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

9 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

9 घंटे पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

9 घंटे पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP