रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

कोंडागांव: बस्तर फाइटर के जवान ने घर की बाड़ी में लगाई फांसी

C

CG Khabar

26 फ़र. 2026, 02:56 AM 1 मिनट में पढ़ें 13

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

कोंडागांव । डेस्क: बस्तर के कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन में तैनात बस्तर फाइटर के एक 28 वर्षीय जवान ने खुदकुशी कर ली. मृतक जवान की पहचान सुरेश मरकाम के रूप में हुई है, जो अपने पैतृक गांव होनावंडी में पांच दिनों के अवकाश पर आया हुआ था. 


मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी को छुट्टी लेकर घर पहुँचे सुरेश ने बुधवार को अपने घर के पीछे बाड़ी में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. परिजनों ने जैसे ही सुरेश को फंदे से लटका देखा, उनके होश उड़ गए और तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई.

विज्ञापन


सूचना मिलते ही विश्रामपुरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को फंदे से उतारकर पंचनामा तैयार किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी है. 


हालांकि, जवान ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर ही आत्महत्या की असली वजह सामने आ पाएगी.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

एक घंटा पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

एक घंटा पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

एक घंटा पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

5 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

5 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP