शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

कवासी लखमा ने लगाई जमानत याचिका

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में कवासी लखमा ने लगाई जमानत याचिका

C

CG Khabar

03 फ़र. 2025, 02:59 PM 2 मिनट में पढ़ें 22

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने जमानत याचिका लगाई है. इस पर मंगलवार 4 फरवरी को सुनवाई होगी. 


कवासी लखमा 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर है और उनकी रिमांड अवधि 4 फरवरी को खत्म हो रही है.

विज्ञापन


कोंटा विधायक कवासी लखमा को मंगलवार को ईडी के स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा. 


इस दौरान ईडी की टीम कोर्ट से कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड बढ़ाने की मांग कर सकती है. 


जिसे देखते हुए कवासी लखमा के वकील ने जमानत के लिए पहले से ही याचिका लगा दी है. 


हालांकि इस मामले में सोमवार को ही दूसरे हाफ में सुनवाई होनी थी. लेकिन दोनों पक्षों के वकीलों ने कोर्ट से मंगलवार को बहस के लिए समय मांगा है. 


छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी और आर्थिक अपराध शाखा यानी ईओडब्ल्यू की टीम कर रही है. 


वर्तमान में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ईडी की टीम ने  गिरफ्तार किया है. 


कवासी लखमा को आशंका है कि ईओडब्ल्यू की ओर से भी उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. 


इसे देखते हुए लखमा ने ईओडब्ल्यू की स्पेशल कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन लगाया है. 


ज्ञात हो कि  शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के अलावा रिटायर्ड आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लन सहित कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

वैक्सीन भी नहीं बचा सके 2 साल की मासूम को, 10 दिनों में रेबीज ने ली दूसरी बलि

5 घंटे पहले

नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत- जशपुर
छत्तीसगढ़

जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा लड़की की प्रसव के बाद मौत, मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

5 घंटे पहले

नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा चिटफंड ठगी: नूरजहां बेगम और राजन रत्न कुजूर को 10-10 साल की कैद

5 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

6 घंटे पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

6 घंटे पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

17 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP