शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कवर्धा: रायपुर-जबलपुर हाईवे पर टक्कर से छात्र की मौत, बहन गंभीर

C

CG Khabar

05 मार्च 2026, 04:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

सड़क हादसा
सड़क हादसा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर बिरकोना के समीप एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार भाई-बहन को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण भिड़ंत में रायपुर में अध्ययनरत छात्र अमर दीवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी बहन इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है. 


मिली जानकारी के अनुसार, अमर अपनी बहन के साथ होली का त्यौहार मनाने के लिए रायपुर से अपने पैतृक गांव बोड़तरा जा रहा था. जैसे ही वे बिरकोना के पास पहुँचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. 

विज्ञापन


टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई-बहन सड़क पर दूर जा गिरे, जिससे अमर के सिर पर गंभीर चोट आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.


घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया. घायल युवती को तत्काल कवर्धा जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उपचार जारी है. 


हादसे को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा. 


सूचना मिलते ही पिपरिया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य माध्यमों से फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

4 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

4 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

4 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

5 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

13 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP