रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

कटघोरा: महिला की हत्या कर शव जलाने वाला गिरफ्तार, एक फरार

C

CG Khabar

11 अग. 2026, 02:12 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

गिरफ्तार
गिरफ्तार

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा के पास एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव बरामद किया गया था. इस वारदात की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी किरण कुमार पटेल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अजय कुमार धनवार फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. 


प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद और जबरन संबंध बनाने की कोशिश के बाद आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया और पहचान छिपाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया.

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कोरबा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मौके पर पहुंचकर कटघोरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम को मामले की गहराई से जांच करने के आदेश दिए. पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालना शुरू किया, जिससे मृतका की पहचान ग्राम अमलडिहा निवासी महिला के रूप में हुई. 


तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि महिला को अंतिम बार किरण कुमार और अजय कुमार के साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों संदिग्ध रूप से लापता हो गए थे.


कड़ाई से की गई पूछताछ में पकड़े गए आरोपी किरण कुमार पटेल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उसने खुलासा किया कि घटना की शाम तीनों ने एक साथ शराब पी थी. इसी दौरान मृतका और अजय धनवार के बीच पुराने संबंधों को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते काफी बढ़ गई. 


इसी बीच किरण ने भी महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. विवाद उग्र होने पर दोनों ने मिलकर महिला की हत्या कर दी और सबूत मिटाने की नीयत से शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी अजय धनवार की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

13 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

14 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

14 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

एक दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP