शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

कश्मीर हमला: पाकिस्तान ने उल्टा आंख तरेरा

C

CG Khabar

23 अप्रै. 2025, 07:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

कश्मीर
कश्मीर

नई दिल्ली | डेस्क: कश्मीर में हमले के बाद पाकिस्तान ने दुख और अफसोस जताने के बजाय भारत पर ही आंख तरेरना शुरु कर दिया है. हालांकि कुछ लोगों ने इस हमले की निंदा भी की है. कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के आर्मी प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर के कश्मीर को लेकिन दिए भड़काऊ भाषण को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.


जनरल मुनीर ने पिछले सप्ताह ही पाकिस्तान में एक कन्वेंशन को संबोधित करते हुए 'टू नेशन थिअरी' की बात की थी और कश्मीर को पाकिस्तान के गले की नस बताते हुए, हिन्दू और मुसलमानों के बीच फ़र्क़ को रेखांकित किया था. जनरल मुनीर ने कहा कि दुनिया की कोई भी शक्ति कश्मीर को पाकिस्तान से अलग नहीं कर सकती है.

विज्ञापन


जनरल मुनीर ने कहा था, ''हम एक नहीं दो राष्ट्र हैं. हमारे पूर्वजों का मानना था कि हम हर आयाम में हिन्दुओं से अलग हैं. हमारा मज़हब, रिवाज, परंपरा, सोच और मक़सद सब अलग हैं.''


अब कश्मीर में हमले को उनके बयान से जोड़ कर देखा जा रहा है. लेकिन पाकिस्तान का बचाव भी जारी है.


भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने एक्स पर लिखा, ''मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूँ कि किसी भी तरह के भारतीय दुःसाहस को नाकाम करने के लिए पाकिस्तान हर तरह से तैयार है. मुझे कोई शक नहीं है कि इस बार पाकिस्तान का जवाब मुँहतोड़ होगा.''


पाकिस्तान पीपल्स पार्टी की नेता और सांसद शेरी रहमान ने एक्स पर लिखा है, ''पहलगाम में दुखद आतंकवादी हमले की मैं निंदा करती हूँ. दुर्भाग्य से इन हमलों को लेकर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पहले ही उंगली उठाना भारत के लिए एक सामान्य प्रतिक्रिया है.''


शेरी रहमान ने लिखा, ''भारत अपनी नाकामियों को रोकने में असफल रहा है. नियंत्रण रेखा (एलओसी) के आसपास रणनीतिक स्थिरता और ज़िम्मेदाराना सहभागिता की मांग करने वाली तर्कपूर्ण आवाज़ों को नज़रअंदाज़ किया जाता है. यहाँ तक कि इनका मज़ाक बनाया जाता है. उम्मीद के अनुसार, बिना कोई जाँच-पड़ताल के भारत का दक्षिणपंथी खेमा अब पाकिस्तान का नष्ट करने की अपील करेगा.''


अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रहे हुसैन हक़्क़ानी ने एक्स पर लिखा है, ''2023 में सात अक्तूबर को इसराइल में हमास के आतंकवादी हमले के बाद ग़ज़ा एक भयानक त्रासदी में समा गया. 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमला संभावित परिणामों के संदर्भ में भी उतना ही भयावह है. इस आतंकवादी हमले की सभी सभ्य राष्ट्रों और लोगों की ओर से स्पष्ट शब्दों में निंदा होनी चाहिए.''

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

8 घंटे पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

9 घंटे पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

9 घंटे पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

9 घंटे पहले

एलिस हुआंग- मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख
देश-विदेश

सिंगापुर ने मेगास्पीड की पूर्व प्रमुख एलिस हुआंग के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध

10 घंटे पहले

जेन्सेन हुआंग  ने Nvidia कंपनी के पद से इस्तीफा दिया
देश-विदेश

अफेयर्स के बवंडर में फंसे Nvidia के दिग्गज जेन्सेन हुआंग की छुट्टी, कोलेट क्रेस को बनी अंतरिम CEO

10 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP