गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

करीना को नीतू कपूर ने 'खाने' पर डांट दिया था

C

CG Khabar

22 नव. 2025, 07:01 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

करीना कपूर-नीतू कपूर
करीना कपूर-नीतू कपूर

मुंबई । डेस्क: बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'डाइनिंग विद द कपूरस' (Dining With The Kapoors) 21 नवंबर को एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो गई है. राज कपूर के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री में कपूर परिवार के सदस्यों को खाने की मेज पर बैठकर पुरानी यादें ताज़ा करते देखा गया है. 


इसमें खासकर परिवार के खाने के प्रति प्रेम को उजागर किया गया है.

विज्ञापन


इस डॉक्यूमेंट्री के पहले ही झलक से पता चला था कि करीना कपूर खान को उनकी चाची नीतू कपूर ने डांट लगाई थी. हाल ही में करीना ने एक दिलचस्प वाकया साझा किया. 


करीना ने बताया कि कपूर परिवार असल में बहुत खाने-पीने का शौकीन है. उन्होंने खुद भी कई बार बताया है कि उन्हें हर तीन-चार दिन में पराठा चाहिए ही होता है. वहीं, रणबीर कपूर भी एक बार में बहुत सारा खाना खा सकते हैं.


करीना ने शो में बताया कि गर्भावस्था के दौरान वह एक के बाद एक व्यंजन खाती थीं, जिससे उनका वजन भी काफी बढ़ गया था. उन्होंने बताया, "एक दिन मैं भाप में पकी मछली खा रही थी, साथ में और भी कई तरह के व्यंजन थे. मुझे देखते ही नीतू चाची ने डांट दिया, 'बिल्कुल नहीं खाना है. इतना क्यों खा रही हो?'"


हालांकि, करीना ने चाची की यह डांट अनसुनी कर दी थी. उन्होंने नीतू कपूर को जवाब दिया, "मैं अभी गर्भवती हूँ, इसलिए मैं सब कुछ खा सकती हूँ."


इस डॉक्यूमेंट्री में इस पीढ़ी के कपूर सदस्यों के अलावा, ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर, रणबीर की बुआ (पिता की बहन) रीमा कपूर और ऋतु नंदा (दिवंगत) भी शामिल हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करीना कपूर
रचना संसार

शाही दिवाली लुक में 'आयतुल कुर्सी' वाले पेंडेंट पर करीना कपूर खान को कानूनी नोटिस

9 घंटे पहले

टाइगर श्रॉफ- बॉलीवुड
रचना संसार

मुंबई: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद बॉलीवुड सितारों के लिए एडवाइजरी जारी

2 दिन पहले

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
रचना संसार

दिवाली पार्टी में हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या, अलगाव की अफवाहों पर विराम

6 दिन पहले

अब्बी चोई- हॉन्गकॉन्ग की एक बेहद लोकप्रिय मॉडल
रचना संसार

फॉरेंसिक रिपोर्ट का खुलासा: 7 बार हथौड़े के वार से हुई थी हॉन्गकॉन्ग की इन्फ्लुएंसर अब्बी चोई की मौत

6 दिन पहले

फिल्म किंग में शाहरूख खान-दीपिका पादुकोण का गाना...तू मिल जाए
रचना संसार

'किंग' के गाने 'तू मिल जाए' में एड शीरन का सरप्राइज

1 सप्ताह पहले

इमरान खान- अभिनेता
रचना संसार

बॉम्बे HC: अभिनेता इमरान खान को देनी होगी बिना शर्त माफी, 'लीव इंडिया' नोटिस पर फिलहाल रोक जारी

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP