शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

पश्चिम बंगाल के गांव में खाप

पश्चिम बंगाल के गांव में कंगारू कोर्ट का फरमान चलता है !

C

CG Khabar

10 फ़र. 2026, 01:33 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

लड़की
लड़की

कोलकाता । डेस्क: आज के आधुनिक दौर में जहां देश संविधान और कानून से चलने का दावा करता है, वहीं पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से आई एक घटना इस दावे की पोल खोलती है. जिले के मेटेला-चासापारा गांव में घटित वाकया यह साबित करने के लिए काफी है कि ग्रामीण इलाकों में आज भी देश की न्याय व्यवस्था से ऊपर 'कंगारू कोर्ट' (स्वयंभू पंचायत) का मनमाना कानून चलता है. 


यहाँ 'चासापारा सोलो-आना कमेटी' नामक एक स्वयंभू निकाय ने एक परिवार का न केवल हुक्का-पानी बंद कर दिया है, बल्कि उन्हें बुनियादी मानवाधिकारों से भी वंचित कर दिया है. यह स्थिति स्पष्ट करती है कि स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली लोग किस तरह संवैधानिक प्रावधानों को ठेंगा दिखाकर खुद ही जज और जल्लाद बन बैठे हैं.

विज्ञापन


यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा एक अंतरधार्मिक विवाह के बाद अपने घर वापस लौटी. कानूनन किसी भी नागरिक को अपनी मर्जी से रहने और विवाह करने का अधिकार है, लेकिन इस कंगारू कोर्ट ने छात्रा को 'डायन' करार देते हुए पूरे परिवार पर मध्यकालीन शैली का सामाजिक बहिष्कार थोप दिया. 


इस फरमान के तहत गांव के दुकानदारों को उन्हें राशन और दवा देने से मना कर दिया गया है, उनके खेतों में मजदूरों के जाने पर रोक लगा दी गई है और यहाँ तक कि 6 साल के मासूम बच्चे को स्कूल जाने से रोकने के लिए उसकी वैन तक रुकवा दी गई. 


विडंबना यह है कि इस समिति के सदस्यों को कानून का कोई खौफ नहीं है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
खबर खास

मिर्गी के इलाज में ऐतिहासिक सफलता: चेमोजेनेटिक थेरेपी और 'मॉलिक्यूलर स्विच' से दौरे बंद

13 घंटे पहले

क्रिस्टियानो रोनाल्डो-  पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर
खबर खास

234 मैच, 146 गोल और 23 सालों की दास्तान: रोनाल्डो ने पुर्तगाल की 7 नंबर जर्सी को कहा अलविदा

एक दिन पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
खबर खास

इलाहाबाद HC: 'सिख टिप्पणी' मामले में राहुल गांधी पर नहीं होगी FIR, कहा- सवाल उठाना सांसद का कर्तव्य

एक दिन पहले

सुप्रीम कोर्ट
खबर खास

हिरासत मिलते ही टिक-टिक शुरू: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेशी अनिवार्य

2 दिन पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
खबर खास

क्या डेमोक्रेट अमेरिका-ईरान युद्ध को रोक पाएंगे?

2 दिन पहले

मक्का
खबर खास

कम बारिश से एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य पर संकट: खाद्य सुरक्षा बनी सरकार की प्राथमिकता

3 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP