कमल हासन ने तमिल में ली राज्यसभा सांसद की शपथ
नई दिल्ली । डेस्क: कमल हासन ने गुरूवार को राज्यसभा के सांसद के रूप में शपथ ली है. दिग्गज तमिल अभिनेता और मक्कल नीधि मय्यम (MNM) के संस्थापक कमल हासन ने शुक्रवार को संसद भवन में राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेकर अपने राजनीतिक सफर में नया कदम बढ़ाया.
69 वर्षीय हासन ने तमिल भाषा में शपथ ली, जिसे सुनकर अन्य सांसदों ने मेज थपथपाकर उनका उत्साह बढ़ाया. शपथ से पहले उन्होंने कहा, “एक भारतीय के रूप में मैं अपना कर्तव्य निभाऊंगा.”
कमल हासन का यह संसदीय पदार्पण उनकी राजनीतिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है. उन्होंने 2018 में MNM की स्थापना की थी, जो DMK और AIADMK के विकल्प के रूप में उभरी थी.
2024 के लोकसभा चुनाव में MNM ने DMK-नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन दिया था, जिसके बदले उन्हें राज्यसभा सीट का वादा मिला था. हासन ने 6 जून को तमिलनाडु सचिवालय में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और गठबंधन के अन्य नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था.
तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में राज्यसभा सीट जीतने के लिए 34 वोटों की आवश्यकता होती है. DMK-नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के पास 158 विधायक (DMK-133, कांग्रेस-17, VCK-4, CPI-2, CPM-2) होने के कारण चार सीटें आसानी से सुनिश्चित थीं. 1
2 जून को हासन सहित छह लोग तमिलनाडु से राज्यसभा के लिये निर्विरोध चुने गये. अन्य चुने गये सदस्यों में DMK की कवयित्री सलमा (ए. रोकैया मलिक), एसआर शिवलिंगम, पी. विल्सन (दूसरी बार) और AIADMK के आईएस इनबादुराई व धनपाल शामिल हैं.
2021 के विधानसभा चुनाव में MNM को 2.62% वोट मिले थे, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने प्रत्याशी नहीं उतारे और DMK गठबंधन का समर्थन किया.
शपथ ग्रहण के बाद हासन ने कहा, “मुझे गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है.” यह उनके लिये और उनके समर्थकों के लिये गर्व का क्षण है.