बुध, 11 नव. 2026

CGKhabar

ईरान में युद्ध और आर्थिक बदहाली के बीच फीकी पड़ी नवरोज़ की खुशियां

C

CG Khabar

26 मार्च 2026, 01:51 AM 3 मिनट में पढ़ें 9

तेहरान
तेहरान

तेहरान । डेस्क: ईरान की राजधानी तेहरान सहित पूरे देश में इस समय फारसी नववर्ष 'नवरोज़' का उल्लास होना चाहिए था, लेकिन अमेरिकी-इजरायली युद्ध के चौथे हफ्ते में प्रवेश करने के साथ ही यहाँ की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है. देश की जनता न केवल युद्ध की विभीषिका झेल रही है, बल्कि इतिहास के सबसे लंबे इंटरनेट ब्लैकआउट और चरमराती अर्थव्यवस्था की दोहरी मार सहने को मजबूर है. 


हालांकि नवरोज़ की छुट्टियों के कारण इस सप्ताह अधिकांश संस्थान बंद हैं, लेकिन स्थानीय लोगों के लिए यह उत्सव से अधिक अस्तित्व बचाने का संघर्ष बन गया है. 

विज्ञापन


इस साल ईरान ने कई अप्रत्याशित बाधाएं देखी हैं, जिनमें जून में अमेरिका और इजरायल के साथ 12 दिनों तक चला भीषण युद्ध, जनवरी के खूनी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन और ऊर्जा संकट के कारण बढ़ता वायु प्रदूषण शामिल है. इन घटनाओं ने देश के सामाजिक और आर्थिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर दिया है.


तेहरान के मशहूर 'ग्रैंड बाज़ार' में सन्नाटा पसरा है. यहाँ के व्यापारियों का कहना है कि नवरोज़ के दौरान होने वाली बिक्री, जो साल भर की कमाई का मुख्य जरिया होती है, इस बार सामान्य से केवल एक-तिहाई रह गई है. सुरक्षा कारणों से नाम गुप्त रखने की शर्त पर एक कपड़ा विक्रेता ने बताया कि बाजार में कोई हलचल नहीं है और छुट्टियों के बाद भविष्य को लेकर हर कोई आशंकित है. 


ईरानियों की क्रय शक्ति पिछले कई वर्षों से लगातार गिर रही है, जिसका मुख्य कारण स्थानीय भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और 2018 में डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान शुरू किया गया "अधिकतम दबाव" वाला प्रतिबंध अभियान है. 


युद्ध शुरू होने से ठीक पहले आधिकारिक मुद्रास्फीति 70 प्रतिशत के करीब थी, जबकि खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 100 प्रतिशत को पार कर गई थी. विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो देश अति-मुद्रास्फीति (हाइपरइन्फ्लेशन) और अर्थव्यवस्था के पूर्ण 'डॉलरकरण' की ओर बढ़ सकता है. 


हालांकि सरकार ने न्यूनतम वेतन में 60 प्रतिशत की वृद्धि और नकद सब्सिडी की घोषणा की है, लेकिन आसमान छूती कीमतों और बढ़ते करों के सामने यह मदद ऊंट के मुंह में जीरे के समान है.


युद्ध और असुरक्षा के डर से कई परिवारों ने तेहरान और अन्य बड़े शहरों को छोड़ दिया है. वहीं, देश के भीतर 9 करोड़ से अधिक लोगों को पिछले 25 दिनों से वैश्विक इंटरनेट से पूरी तरह काट दिया गया है. इस इंटरनेट ब्लैकआउट ने न केवल लोगों की आवाज को दुनिया तक पहुँचने से रोका है, बल्कि ऑनलाइन व्यापार करने वाले हजारों युवाओं की कमर तोड़ दी है. 


जनवरी के विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी 20 दिनों का शटडाउन लगाया गया था, जिससे उबरना अब नामुमकिन लग रहा है. सरकार अब उन लोगों के खिलाफ भी सख्त रुख अपना रही है जो विरोध प्रदर्शनों का समर्थन कर रहे हैं. 


न्यायपालिका ने हाल ही में कई मशहूर हस्तियों और व्यापारियों की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है, जिन्हें "शत्रु देशों का एजेंट" बताया गया है. 


अभिनेता बरज़ौ अरजमंद जैसे लोगों पर सरकार विरोधी गतिविधियों के लिए कार्रवाई की गई है. 


इसके साथ ही, पिछले एक सप्ताह में राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर कई लोगों को फांसी दी गई है और युद्ध या विरोध प्रदर्शनों के वीडियो बनाने वालों को गिरफ्तार कर उनके "इकबालिया बयान" सरकारी मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे हैं. 


अमेरिकी सैन्य कमांडर ब्रैड कूपर ने भी ईरानियों को फिलहाल घरों के भीतर रहने की सलाह दी है, जिससे स्पष्ट है कि आने वाले दिन ईरान की जनता के लिए और भी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

3 मिनट पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

4 घंटे पहले

सोनिया गांधी- पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस
देश-विदेश

'बिलोंगिंग' में छलका दर्द: यूपीए-2 के दौरान सोनिया गांधी ने लड़ी थी कैंसर से जंग

5 घंटे पहले

मोजतबा खामेनेई- ईरान के सर्वोच्य नेता
देश-विदेश

2,000 KM का दायरा खत्म: तेहरान का 'नो लिमिट' दांव, अब यूरोप और US ठिकाने ईरान की ज़द में

10 घंटे पहले

डोनाल्ड ट्रंप- राष्ट्रपति अमेरिका
देश-विदेश

क्या ईरान युद्ध का पूरा बिल इजरायल और खाड़ी देशों को अमेरिका को चुकाना पड़ेगा?

11 घंटे पहले

नेतन्याहू- इज़रायल के वर्तमान प्रधानमंत्री
देश-विदेश

केसेट में नेतन्याहू ने ईरानी शासन के खात्मे को बताया परमाणु खतरे का समाधान

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP