गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

बाबाधाम से 100 KM पहले दुर्ग के मनी चंद्रा का सफर अधूरा रह गया

C

CG Khabar

13 अग. 2026, 02:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

मनी चंद्रा
मनी चंद्रा

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के मनी चंद्रा करीब 1000 KM की यात्रा कर बिहार के सुल्तानगंज पहुंचा था. सोमवार, 10 अगस्त को सभी कांवड़ियों ने सुल्तानगंज में गंगा स्नान किया. इसके बाद गंगाजल लेकर पैदल देवघर के लिए रवाना हुए कि मनिया मोड़ के पास उनके सीने में तेज दर्द हुआ और उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. 


साथियों ने आनन-फानन में उन्हें कांवड़िया पथ पर बने एक अस्थायी मेडिकल कैंप पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों की प्राथमिक राय के अनुसार, इस असामयिक मृत्यु का कारण हृदयघात (हार्ट अटैक) हो सकता है, यद्यपि मौत के सटीक कारणों का पता विस्तृत मेडिकल जांच और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.

विज्ञापन


दुर्ग के गया नगर निवासी 29 वर्षीय मनी चंद्रा अपने 35 साथियों के एक दल के साथ बेहद श्रद्धा भाव से बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने निकले थे. एक लंबी यात्रा तय करने के बाद सुल्तानगंज से महज 27 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मनिया मोड़ के पास यह दुखद हादसा घटित हो गया. बाबा धाम पहुंचने से लगभग 100 किलोमीटर पहले ही श्रद्धालु का यह पावन सफर अधूरा रह गया. 


इस अनहोनी की खबर मिलते ही यात्रा में शामिल साथी कांवड़ियों में गहरा शोक छा गया और उन्होंने अपना सफर वहीं रोककर परिजनों को घटना की सूचना दी. फिलहाल, मनी के पार्थिव शरीर को दुर्ग वापस लाने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, ताकि गृहग्राम में उनका अंतिम संस्कार किया जा सके.


दूसरी ओर, इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर चिकित्सा व्यवस्था में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है. 


उनका कहना है कि यदि मौके पर समय रहते उचित एवं बेहतर इलाज की सुविधा मिल जाती, तो शायद उनके पति की जान बचाई जा सकती थी. अपनी दो मासूम बच्चियों के भविष्य को लेकर चिंतित पत्नी अब उनके पालन-पोषण के संकट को लेकर बेसुध हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

एक घंटा पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

एक घंटा पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

11 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP