मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

झीरम घाटी नरसंहार: आंकड़ों में कोई भ्रम नहीं, अनावश्यक हो रही राजनीति- विजय शर्मा

C

CG Khabar

18 सित. 2026, 04:39 AM 2 मिनट में पढ़ें 15

विजय शर्मा
विजय शर्मा

बस्तर । संवाददाता: बस्तर पहुंचे छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी नरसंहार मामले की जांच और हालिया अदालती फैसले को लेकर बयान दिया है. उन्होंने एनआईए की जांच पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मामले से जुड़े आंकड़े पूरी तरह से स्पष्ट हैं और इस संवेदनशील विषय पर अनावश्यक राजनीति की जा रही है. 


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिनके पास सबूत होने के दावे थे, उन्होंने पांच साल सत्ता में रहने के बावजूद उन्हें कभी उजागर नहीं किया.

विज्ञापन


विजय शर्मा ने जगदलपुर प्रवास के दौरान झीरम कांड का ब्योरा देते हुए बताया कि इस जघन्य वारदात में कुल 39 लोग शामिल थे. इनमें से 9 आरोपी अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे जा चुके हैं, 11 लोगों ने अदालती कार्रवाई का सामना किया है और 14 माओवादियों का पुनर्वास किया जा चुका है. 


उन्होंने कहा कि एनआईए की विशेष अदालत ने निष्पक्ष और बारीकी से की गई जांच के आधार पर राज्य के न्यायिक इतिहास का सबसे ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. यदि किसी के पास इस घटना से जुड़ा कोई नया तथ्य या साक्ष्य है, तो उसे चाय की दुकानों या चौराहों पर बयानबाजी करने के बजाय जांच एजेंसियों और उचित मंच के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए.


गौरतलब है कि मंगलवार को जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने 25 मई 2013 को हुए इस भयानक माओवादी हमले के मामले में 10 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. 


बस्तर के दरभा क्षेत्र में कांग्रेस की 'परिवर्तन यात्रा' के काफिले पर हुए इस अंबुश हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, वरिष्ठ नेता महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल सहित 29 लोगों की जान चली गई थी. 


लगभग 13 साल तक चले इस लंबे ट्रायल के दौरान 101 गवाहों के बयान दर्ज किए गए और व्यापक दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने यह अंतिम फैसला सुनाया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मां की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: खाना परोसने की बात पर अधजली लकड़ी से हमला कर ली मां की जान

3 घंटे पहले

रेलगाड़ी- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

चांपा: अज्ञात युवक की ट्रेन दुर्घटना में मौत, शिनाख्त के लिए अस्पताल मॉर्चुरी भेजा शव

3 घंटे पहले

रेप
छत्तीसगढ़

रायगढ़ में झाड़-फूंक के नाम पर रेप और ठगी, तांत्रिक और महिला साथी गिरफ्तार

3 घंटे पहले

भूपेश भगेल- पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार होती तो किसानों को मिलता ₹3385 प्रति क्विंटल धान- भूपेश बघेल

3 घंटे पहले

भतीजे की हत्या करने वाला चाचा गिरफ्तार- अंग बेचने के लिये हत्या
छत्तीसगढ़

चाचा ने 4 साल के भतीजे की हत्या कर अंग निकाला, ऑनलाइन बेचने का था इरादा

4 घंटे पहले

सूरजपुर में चितकबरा हाथी ने दीवाली की रात दो लोगों को मारा
छत्तीसगढ़

सूरजपुर में ‘कबड़ा कान’ का खौफ: दिवाली की रात हाथी ने दो को रौंदा, दोनों की मौत

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP