गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

झीरम घाटी कांड: NIA कोर्ट के फैसले के खिलाफ HC जाएगा सर्व आदिवासी समाज

C

CG Khabar

19 सित. 2026, 04:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 24

कोर्ट
कोर्ट

जगदलपुर । संवाददाता: झीरम घाटी नक्सली हमले के 13 वर्ष बाद भी इसकी कथित वृहद साजिश को लेकर विवाद और न्याय की मांग जारी है. हाल ही में विशेष एनआईए अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराते हुए सर्व आदिवासी समाज ने अब उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है. संगठन का कहना है कि यदि आवश्यक हुआ तो इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय तक भी ले जाया जाएगा. 


शुक्रवार को बस्तर संभाग के परपा स्थित कोया समाज भवन में दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और बस्तर जिलों के प्रतिनिधियों तथा मामले में सजा पाए आरोपितों के परिजनों की तीन घंटे लंबी बैठक हुई. बैठक में यह दावा किया गया कि आरोपी बनाए गए 10 ग्रामीणों को गलत तरीके से फंसाया गया है. 

विज्ञापन


आदिवासी समाज ने न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए घटना के पीछे छिपे प्रभावशाली लोगों की भूमिका, पुनर्वास लाभ पा रहे आत्मसमर्पित नक्सलियों की पात्रता के पारदर्शी ऑडिट तथा जेलों में बंद निर्दोषों की रिहाई के लिए व्यापक जांच की मांग रखी है. इस कानूनी लड़ाई का खर्च उठाने के लिए बस्तर के प्रत्येक आदिवासी परिवार से 20-20 रुपये का सहयोग जुटाया जाएगा.


झीरम मामले को लेकर रणनीति तय करेगी प्रदेश कांग्रेस


25 मई 2013 को दरभा घाटी में कांग्रेस की 'परिवर्तन यात्रा' के काफिले पर हुए भीषण नक्सली हमले में वरिष्ठ नेताओं सहित 29 लोगों की जान चली गई थी. इस ऐतिहासिक व दर्दनाक घटना के कानूनी व राजनीतिक पहलुओं पर मंथन करने के लिए शनिवार को राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है. 


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, वरिष्ठ नेता, विधि विशेषज्ञ तथा झीरम कांड के पीड़ित परिवार व घायल सम्मिलित होंगे. एनआईए कोर्ट के हालिया फैसले के बाद आहूत इस बैठक में उपलब्ध कानूनी विकल्पों, शहीद परिवारों के पक्ष और भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

4 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

4 घंटे पहले

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म
छत्तीसगढ़

दुर्ग: देर रात सांस्कृतिक आयोजन के बीच 13 साल की मासूम से दुष्कर्म

20 घंटे पहले

धान खरीदी केन्द्र
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धान के बदले दूसरी फसल चुनने वाले किसानों को अब प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता

20 घंटे पहले

कोरबा में सड़क दुर्घटना में 1 मृत
छत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से स्कूटी सवार अमित सागर की मौत

एक दिन पहले

स्मृति ईरानी- छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धरमजयगढ़ में जुटेंगे दिग्गज, तैयारियों को परखने आ रहीं स्मृति ईरानी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP