गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

कोरबा में रोड एक्सीडेंट में झारखंड निवासी की मौत

C

CG Khabar

03 अप्रै. 2026, 06:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 16

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थाना अंतर्गत तरदा-भारतमाला रोड पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 1 युवक की मौत हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार एसयूवी और भारी ट्रेलर के बीच हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में रायपुर की एक निजी कंपनी के 27 वर्षीय कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं. 


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए और उसमें फंसे घायलों को निकालने के लिए बचाव दल को गैस कटर का सहारा लेना पड़ा.

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, रायपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत तीन कर्मचारी देर रात रायपुर से कोरबा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान तरदा के पास उनकी एसयूवी अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई. 


मृतक की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के निवासी अरुण कुमार यादव (27) के रूप में हुई है, जो पिछले दो वर्षों से रायपुर में कार्यरत थे. 


इस हादसे में रायपुर निवासी चंद्र प्रकाश यादव (26) और धमतरी के नागेंद्र साहू (30) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें कोरबा मेडिकल कॉलेज से रायपुर रेफर कर दिया गया है. उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

मुफ्त प्रसव के झांसे में ओडिशा से रायपुर लाकर नवजात का सौदा करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

5 मिनट पहले

बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

6 घंटे पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

6 घंटे पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

11 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

12 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP