सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

झारखंड RS चुनाव: भूपेश बघेल और केदार कश्यप आमने-सामने

C

CG Khabar

20 जून 2026, 01:56 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

केदार कश्यप
केदार कश्यप

रायपुर । संवाददाता: झारखंड में हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवाणी की जीत पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री केदार नाथ कश्यप ने कांग्रेस और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा तंज कसा है. 


कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने बघेल को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था, लेकिन उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे जहां भी जाते हैं, अपनी ही पार्टी का खेल बिगाड़ देते हैं. 

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा के पर्यवेक्षक विजय शर्मा की रणनीति की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी चर्चा आगामी विधानसभा चुनावों और विकास के मुद्दों पर केंद्रित रही.


दूसरी ओर, इस पूरे मामले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और झारखंड चुनाव के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने कड़ा पलटवार किया है. 


भिलाई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बघेल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के सभी विधायकों ने अपनी पार्टी को वोट दिया है, लेकिन गठबंधन सहयोगियों की तरफ से 'क्रॉस-वोटिंग' की गई है. 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल होने के बावजूद उन्होंने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया और पैसे के दम पर लोकतंत्र को बाजार बना दिया.


इस सियासी उठापटक और 'इंडिया' गठबंधन के भीतर समन्वय को लेकर उठ रहे सवालों के बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. 


इस बैठक में कांग्रेस प्रभारी के. राजू, चुनाव प्रत्याशी बैद्यनाथ राम और प्रणव झा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे, जहां चुनाव के नतीजों और आगे की रणनीति पर गहन मंथन किया गया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

7 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

8 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

12 घंटे पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

12 घंटे पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

12 घंटे पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP