शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

झारखंड पुलिस को मिला माओवादियों का खजाना

C

CG Khabar

28 जुल. 2025, 05:56 PM 1 मिनट में पढ़ें 8

खजाना
खजाना

रांची । डेस्क: पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस और माओवादी दमन बल 'जगुआर' ने सरांडा जंगल के आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था.


पश्चिम बंगाल की सीमा के पास पश्चिम सिंहभूम जिले के जंगल में झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने माओवादियों के गुप्त खजाने का पता लगाया. 

विज्ञापन

कराईकेला क्षेत्र के जंगल में जमीन के नीचे बने बंकर से सुरक्षा बलों ने लगभग 35 लाख रुपये नकद बरामद किये गये हैं.


पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ, झारखंड सशस्त्र पुलिस और 'जगुआर' ने सरांडा जंगल के आसपास तलाशी अभियान चलाया था. 


सोमवार सुबह एक गुप्त बंकर से दो स्टील के ट्रंक में रखे 35 लाख रुपये बरामद किये गये.


पुलिस का दावा है कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की सशस्त्र इकाई पीएलजीए (पीपल्स लिबरेशन गेरिला आर्मी) ने हथियार खरीदने के लिए उगाही के जरिये इस भारी राशि को जमा किया था. 


गौरतलब है कि पिछले एक महीने में दो बार पश्चिम सिंहभूम जिले में संयुक्त बलों ने माओवादियों के गुप्त हथियार भंडार का पता लगाया है, जिसमें बड़ी मात्रा में 'इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस' (आईईडी), डेटोनेटर, आग्नेयास्त्र और कारतूस शामिल हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP