बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के गहनों के चोर ओडिशा में गिरफ्तार

C

CG Khabar

26 अप्रै. 2026, 01:53 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

चोर गिरफ्तार
चोर गिरफ्तार

संबलपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के रामपुर जिले में एक ज्वेलरी शॉप से सोने के गहनों की चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह को ओडिशा की संबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इस मामले में कुल पांच लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. 


ये सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन


संबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 अप्रैल को इन आरोपियों ने ग्राहक बनकर एक दुकान से गहनों की चोरी की थी. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी एक एसयूवी (SUV) कार में सवार होकर फरार हो गए थे. 


जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संबलपुर के वीएसएस मार्ग स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और वहां किसी अन्य बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं.


सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापेमारी कर पांचों आरोपियों को धर दबोचा. 


पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए सोने के जेवर और वारदात में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है. शुरुआती जांच के अनुसार, यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ग्राहकों के भेष में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. 


संबलपुर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को छत्तीसगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है, जहाँ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

2 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

3 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

3 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

3 घंटे पहले

Pharmacist
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार पर अब केवल नियमित सरकारी फार्मासिस्टों का हक, राजपत्र अधिसूचना

13 घंटे पहले

बस्तर में युवा बेरोजगार संघ और आदिवासी समाज की बैठक
छत्तीसगढ़

NMDC भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर 28 नवंबर को घेराव, किरंदुल-बचेली प्रोजेक्ट बंद करने की चेतावनी

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP