रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: कोयला लदे ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत

C

CG Khabar

17 सित. 2026, 04:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 9

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

जशपुर । संवाददाता: जशपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (NH-43) पर गिरांग मोड़ के पास एक भयानक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की जान चली गई. मृतक की शिनाख्त गम्हरिया निवासी संजय राम रौतिया के रूप में की गई है. 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय किसी होटल से भोजन लेकर अपनी बाइक (WB 74 BB 4970) से जकबा गांव की ओर बढ़ रहा था, तभी जशपुर से झारखंड की दिशा में कोयला लेकर जा रहे एक ट्रक (BR 22 GB 9723) से उसकी बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई.

विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि बाइक सीधे ट्रक के पिछले बंपर में जा फंसी और कुछ दूरी तक सड़क पर घिसटती चली गई. इस भयावह टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए और संजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. 


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति और हादसे के सही कारणों की पड़ताल कर रही है.


इधर, परिजनों का कहना है कि सामने चल रहे ट्रक के अचानक अनियंत्रित होकर लहराने की वजह से संजय संतुलन खो बैठा और बाइक सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. हालांकि, पुलिस का कहना है कि हादसे की वास्तविक वजह जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP