रवि, 15 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर-रायगढ़ पुलिस ने 112 किलो गांजा बरामद किया, दो गिरफ्तार

C

CG Khabar

13 अप्रै. 2026, 02:03 PM 2 मिनट में पढ़ें 14

गांजा तस्कर गिरफ्तार- पत्थलगांव
गांजा तस्कर गिरफ्तार- पत्थलगांव

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत जशपुर और रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. एक फिल्मी स्टाइल के पीछा और घेराबंदी के बाद पुलिस ने लग्जरी कार से करीब 112.77 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 54 लाख रुपये आंकी गई है.


पुलिस को सटीक मुखबिर सूचना मिली थी कि ओडिशा के संबलपुर से भारी मात्रा में मादक पदार्थों की एक खेप दिल्ली ले जाई जा रही है. 

विज्ञापन


रायगढ़ की लैलूंगा पुलिस ने संदिग्ध टोयोटा इटियस कार का पीछा करना शुरू किया और जशपुर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर पत्थलगांव के पुरानी बस्ती मार्ग पर कड़ी नाकेबंदी कर दी. 


पुलिस को देखते ही तस्करों ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम के दबाव के चलते उनकी कार अनियंत्रित होकर एक नाले में जा फंसी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया.


पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार नट (निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश) और विजय पंडित (निवासी लोनावाला, पुणे) के रूप में हुई है. 


वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 7 प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ. 


डीएसपी ध्रुवेश जायसवाल के अनुसार, जब्त किए गए गांजे और तस्करी में प्रयुक्त कार की कुल कीमत 54 लाख रुपये से अधिक है. 


पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब इस गिरोह के स्थानीय संपर्कों को खंगालने में जुट गई है. इस पूरी कार्रवाई में पत्थलगांव और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम की विशेष भूमिका रही.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सड़क दुर्घटना- कोरबा
छत्तीसगढ़

कोरबा: खड़े ट्रेलर में जा घुसी रायपुर से अंबिकापुर जा रही यात्री बस, 2 की मौत, 6 घायल

8 मिनट पहले

बाघ- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र से चलकर छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा पहुंचा बाघ, कैमरा ट्रैप से खुला राज

19 मिनट पहले

नितिन नबीन- भाजपा अध्यक्ष
छत्तीसगढ़

नितिन नबीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, पटना से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम को किया संबोधित

38 मिनट पहले

मरवाही में सफेद भालू दिखा
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मरवाही के पहाड़ों से निकलकर सड़कों पर आया दुर्लभ सफेद भालू, ग्रामीणों में दहशत

3 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: नाबालिगों ने 6 मासूम पिल्लों को पीट-पीटकर मार डाला, फिर पेट्रोल डालकर जलाया

4 घंटे पहले

दुर्ग में बहन ने की भाई की हत्या
छत्तीसगढ़

दुर्ग के ग्राम गोड़पेंड्री में बहन ने की भाई की हत्या, रोज की मारपीट से थी परेशान

4 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP