शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: जमीन विवाद और प्रेम प्रसंग के चक्कर में मां की हत्या

C

CG Khabar

02 अग. 2026, 07:48 PM 2 मिनट में पढ़ें 23

हत्या
हत्या

जशपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक 58 वर्षीय महिला हरवाती बाई की नृशंस हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. डोकड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के बंदरचुआं रौतियाबस्ती में हुई इस वारदात के सिलसिले में मृतका के बेटे भूषण राम और दो महिलाओं श्यामपति बाई और बुढ़मती बाई को गिरफ्तार किया गया है.


पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद और भूषण राम का उसकी पड़ोसन श्यामपति बाई के साथ पिछले पांच सालों से चल रहे प्रेम प्रसंग के कारण 24 जुलाई की रात यह हत्याकांड रचा गया. मुख्य आरोपी श्यामपति और उसकी मां बुढ़मती ने हरवाती बाई का गला घोंटकर हत्या कर दी थी. अगली सुबह जब बेटे को इस वारदात का पता चला, तो आरोपियों ने उसे मुंह बंद रखने की धमकी दी.

विज्ञापन


हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पहले घर के भीतर ही छुपा कर रखा था. जब शव से बदबू आने लगी, तो बेटे भूषण राम ने दोनों आरोपी महिलाओं के साथ मिलकर शव को ले जाकर आंगनबाड़ी क्षेत्र के पास रेत में दबा दिया. 


30 जुलाई को बंद मकान से आ रही तेज दुर्गंध के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया. पुलिस, फोरेंसिक टीम और नायब तहसीलदार की मौजूदगी में जब तलाशी ली गई, तो महिला का शव बरामद हुआ.


अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल न होने के कारण भूषण राम पर पुलिस का संदेह गहराया, जिसके बाद हिरासत में लेने पर उसने पूरी साजिश का सच उगल दिया. 


पुलिस ने शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई सभी सामग्रियां बरामद कर ली हैं. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है. जशपुर पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जतिन साहू
छत्तीसगढ़

दो राज्य, अलग परिवार, फिर भी एक आधार नंबर: पहचान सुधारने भटक रहा छात्र

3 घंटे पहले

बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

3.37 Cr की साइबर ठगी: 10 हजार के लालच में बैंक खाते बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

3 घंटे पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

सरगुजा: 19 जान लेने वाले 'कबरा' हाथी को पकड़ने घेराबंदी, 5 गांवों के 17 स्कूल बंद

4 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

14 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

14 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP