सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या की कोशिश, हालत नाजुक

C

CG Khabar

19 फ़र. 2026, 07:21 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

गैंगरेप
गैंगरेप

जशपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बागबहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत 16 फरवरी की रात एक 17 वर्षीय किशोरी जब गांव में आयोजित नाटक का कार्यक्रम देखकर अपने घर लौट रही थी, तभी दो युवकों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा लिया. मदद के नाम पर किशोरी को झांसे में लेकर आरोपी उसे सुनसान जंगल की ओर ले गए, जहाँ उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. 


पहचान उजागर होने के डर से आरोपियों ने किशोरी का गला घोंटकर उसे जान से मारने की कोशिश की और अधमरी हालत में झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए.

विज्ञापन


घटना के बाद जब पीड़िता घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. 


अगले दिन 17 फरवरी की रात को राहगीरों ने बिजली सब स्टेशन रोड के समीप उसे बेसुध पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और उसे अस्पताल पहुंचाया गया. 


पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पत्थलगांव और फिर बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहाँ वह फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. 


पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 18 फरवरी को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
थाईलैंड के फुकेट में भीषण आग
छत्तीसगढ़

थाईलैंड: फुकेट में तड़के भीषण आग से 11 लोगों की मौत, 16 घायल

3 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

3 घंटे पहले

बचेली में बेरोजगार युवाओं की क्रिकेट पिच पर मीटिंग
छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा: NMDC अधिकारियों के क्रिकेट मैच के बीच पिच पर बैठे बेरोजगार युवा, भर्ती परीक्षा की मांग

3 घंटे पहले

राायगढञ के खरसिया में गैंगरेप
छत्तीसगढ़

खरसिया: पिकनिक मनाने गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवक हिरासत में

3 घंटे पहले

गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बालोद: ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट में कार्रवाई

20 घंटे पहले

रायपुर राजेन्द्रनगर चौपाटी में आग
छत्तीसगढ़

रायपुर: राजेंद्र नगर चौपाटी में आग और सिलिंडर धमाका, लाखों का माल जलकर राख

20 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP