शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर सामूहिक दुष्कर्म मामला: मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

C

CG Khabar

06 जून 2026, 11:29 PM 2 मिनट में पढ़ें 11

रेप आरोपी गिरफ्तार-जशपुर
रेप आरोपी गिरफ्तार-जशपुर

जशपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा थाना क्षेत्र के पंडरापाठ चौकी इलाके में एक नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक अनाचार की वारदात को अंजाम दिया गया. इस संवेदनशील मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए जशपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित एक अन्य किशोर को अपनी कस्टडी में ले लिया है. 


डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विपुल यादव (25 वर्ष) को सलाखों के पीछे भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेषण गृह रवाना किया गया.

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पटनवार ने इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जशपुर पुलिस महिला और बाल अपराधों के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है. ऐसे मामलों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की कठोर और त्वरित दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी. 


फिलहाल, पीड़ित बालिका की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और उसे नियमानुसार आवश्यक वैधानिक मदद व संरक्षण मुहैया कराया गया है. पुलिस प्रशासन मामले से जुड़े हर तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों को बेहद बारीकी से खंगाल रहा है.


यह पूरी घटना बीते 4 जून की दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है. प्राप्त विवरण के अनुसार, बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने पंडरापाठ क्षेत्र के एक गांव से पीड़ित किशोरी को उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन वाहन पर बैठाया और सुनसान इलाके में ले गए. वहां दोनों ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और मौके से रफूचक्कर हो गए. 


घटना के बाद बदहवास पीड़िता के परिजनों ने तुरंत बगीचा थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 140/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो (POCSO) एक्ट और एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी.


एसडीओपी बगीचा दिलीप कोसले के मार्गदर्शन में सक्रिय हुई विशेष पुलिस टीम ने मुखबिरों के जाल और तकनीकी इनपुट्स की मदद से बेहद कम समय में दोनों आरोपियों को दबोच लिया. 

कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर जब्त कर लिया है. मुख्य आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

एक दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

2 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

5 दिन पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP