गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: 16 लाख के गांजा की जब्ती, घेराबंदी देख कार छोड़ भागे गांजा तस्कर

C

CG Khabar

05 अग. 2026, 03:14 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

गांजा तस्कर गिरफ्तार- जशपुर
गांजा तस्कर गिरफ्तार- जशपुर


जशपुर । संवाददाता: जशपुर जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन आघात' के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पत्थलगांव थाना क्षेत्र में हुई एक नाटकीय कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक दुर्घटनाग्रस्त कार से करीब 21 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. जब्त किए गए गांजे और वाहन की कुल कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है. 


पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर अपनी गाड़िया मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहे, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

विज्ञापन


एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के स्पष्ट निर्देश पर नशे के कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है. घटना की शुरुआत 3 अगस्त की तड़के करीब 4:30 बजे हुई, जब पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि रैरूमा-लैलूंगा की तरफ से आ रही एक सफेद टाटा नेक्सन (UP-54-AF-7976) में भारी मात्रा में गांजा अंबिकापुर ले जाया जा रहा है. 


खबर मिलते ही इंदिरा चौक पर आनन-फानन में नाकाबंदी की गई. संदिग्ध कार को आते देख जब रोकने का इशारा किया गया, तो चालक ने गति बढ़ाते हुए अंबिकापुर मार्ग की ओर गाड़ी दौड़ा दी.


पुलिस टीम ने तुरंत कार का पीछा करना शुरू किया. इस दौरान कदम घाट के समीप अनियंत्रित होकर तस्करों की तेज रफ्तार कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई. हादसे के फौरन बाद वाहन में सवार तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से गायब हो गए. 


गवाहों के समक्ष ली गई तलाशी में कार की डिक्की में रखे तीन बैगों से पीले टेप से पैक किए गए गांजे के 11 पैकेट मिले. बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपये और क्षतिग्रस्त नेक्सन कार का मूल्य 6 लाख रुपये बताया गया है.


पुलिस ने गाड़ी से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और पहचान पत्र बरामद किए हैं, जिनके आधार पर आरोपियों का सुराग लगाया जा रहा है. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. 


जशपुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
बीजापुर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की रैली व आम सभा
छत्तीसगढ़

बीजापुर: 27% आरक्षण और जातिगत जनगणना की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे 5 हजार लोग

एक घंटा पहले

फेडरेशन ने ज्ञापन सौंपा- आंदोलनरत पटवारियों पर हुई दंडात्मक कार्रवाई निरस्त करने की मांग
छत्तीसगढ़

बीजापुर: कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग की

एक घंटा पहले

मधुमक्खी के डंक का शिकार बच्चे अस्पताल में भर्ती
छत्तीसगढ़

चरचा कॉलरी में मधुमक्खियों के डंक से स्वामी आत्मानंद स्कूल के 60 के करीब छात्र घायल

6 घंटे पहले

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़:12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं

6 घंटे पहले

'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: 19 लोगों की जान लेने वाला 'कबरा' हाथी आखिरकार बेहोश हुआ

7 घंटे पहले

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब 'मुख्यमंत्री नल जल अनुदान' से सुधरेगी ग्रामीण पेयजल व्यवस्था

7 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP