शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

जशपुर: लघुटरी में दो दिनों से लापता युवक का कुएं में मिला शव

C

CG Khabar

16 फ़र. 2026, 01:01 AM 1 मिनट में पढ़ें 12

शव
शव

जशपुर । डेस्क: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम लघुटरी में एक 20 वर्षीय युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान नरहरी नगेशिया पिता मधुसूदन नगेशिया के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था. 


रविवार को उस समय गांव में हड़कंप मच गया, जब एक किसान अपनी फसलों की सिंचाई के लिए कुएं के पास पहुंचा और वहां पानी में एक शव को तैरते हुए देखा.

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, नरहरी दो दिन पहले घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा, जिसकी खोजबीन ग्रामीण स्तर पर की जा रही थी. 


कुएं में शव मिलने की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया. 


प्राथमिक जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि अंधेरे के कारण संतुलन बिगड़ने या किसी अन्य असावधानी की वजह से युवक कुएं में गिर गया होगा और समय पर रेस्क्यू न हो पाने के कारण उसकी जान चली गई. 


पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

अंबिकापुर: तीन दिनों से लापता सरकारी कर्मचारी का जेल परिसर के पीछे तालाब में मिला शव

9 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जशपुर: छात्रावास अधीक्षकों का धरना-प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल

10 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

जांजगीर: घर में अकेली महिला को पीटकर बदमाशों ने 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे

10 घंटे पहले

दोषी रमेश कुमार
छत्तीसगढ़

जांजगीर: कैसियो बाजा छूने के विवाद में हत्या करने वाले दोषी को आजीवन कारावास

10 घंटे पहले

TB
छत्तीसगढ़

टीबी मरीजों की पहचान और निक्षय नोटिफिकेशन में बस्तर बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला

10 घंटे पहले

दीपक टंडन और पत्नी-फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

होटल कारोबारी दीपक टंडन पर छठी FIR; कोरबा में 27.90 लाख की ठगी और धमकी का आरोप

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP