जशपुर: हाथियों को भगाने गए 17 वर्षीय किशोर को कुचलकर मारा
जशपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सागजोर के जंगलों में जंगली हाथियों को भगाने की कोशिश कर रहे युवाओं के समूह पर एक दंतैल (तुस्कर) हाथी ने हमला कर दिया.
इस हमले में 17 वर्षीय एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि स्थानीय युवाओं की टोली कुत्तों को साथ लेकर दो हाथियों को खदेड़ने के इरादे से जंगल में दाखिल हुई थी.
इसी दौरान एक हाथी भड़क गया और उसने युवाओं को दौड़ा लिया.
बाकी युवक तो भागने में सफल रहे, लेकिन यह किशोर हत्थे चढ़ गया.
इलाके में हाथियों की मौजूदगी के कारण अधिकारियों को शव तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.
जशपुर में इससे एक दिन पहले भी एक हाथी के चर्च, अस्पताल और बाजार परिसर में घुसने से दहशत फैल गई थी.