शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

जमशेदपुर: ट्रेन 9 घंटे लेट होने पर रेलवे को 35,000 रुपये का जुर्माना

C

CG Khabar

25 सित. 2026, 02:00 PM 2 मिनट में पढ़ें 34

कोर्ट
कोर्ट

जमशेदपुर । डेस्क: जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन से ओडिशा के संबलपुर जा रहे एक रेल यात्री को ट्रेन की भारी देरी के कारण हुई परेशानी के मामले में उपभोक्ता आयोग ने रेलवे के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया है. आयोग ने सेवा में कोताही और यात्री को हुए मानसिक, शारीरिक व वित्तीय नुकसान के लिए रेलवे को कुल 35,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है.


मामला 23 सितंबर 2024 का है, जब संजय कुमार नाम के यात्री ने टाटानगर से संबलपुर जाने के लिए इस्पात एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास में दो टिकट बुक कराए थे. निर्धारित समय सारणी के अनुसार ट्रेन को सुबह 10:18 बजे छूटकर शाम 3:50 बजे संबलपुर पहुंचना था. हालांकि, ट्रेन के काफी देर से रवाना होने के कारण यह अपने तय समय से 528 मिनट यानी 8 घंटे 48 मिनट की देरी से गंतव्य पर पहुंची.

विज्ञापन


ट्रेन की इस अनिश्चित देरी से परेशान होकर यात्री ने मानसिक, शारीरिक और आर्थिक उत्पीड़न का हवाला देते हुए उपभोक्ता आयोग में याचिका दायर की और 4.5 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की. 

सुनवाई के दौरान रेलवे ने आरोपों का खंडन करते हुए यह तर्क दिया कि यह मामला रेलवे ट्रिब्यूनल एक्ट के तहत आता है, इसलिए उपभोक्ता आयोग के पास इस पर सुनवाई का अधिकार नहीं है. साथ ही रेलवे ने यह भी दावा किया कि यात्री वित्तीय नुकसान का कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सका.


हालांकि, उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और सदस्य प्रदीप कुमार मिश्रा व संजू साही की पीठ ने रेलवे की आपत्तियों को खारिज कर दिया. आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के एक ऐतिहासिक फैसले का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि ट्रेन में देरी के मामलों की सुनवाई का अधिकार उपभोक्ता आयोग के पास है. 


कोर्ट के रुख को दोहराते हुए पीठ ने कहा कि यात्रियों का समय बेहद कीमती है और रेलवे को यह साबित करना होगा कि देरी उसके नियंत्रण से बाहर के कारणों से हुई थी.


चूंकि रेलवे देरी का कोई जायज कारण पेश नहीं कर सका, इसलिए आयोग ने यात्री के पक्ष में फैसला सुनाते हुए रेलवे को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना के एवज में 30,000 रुपये और कानूनी खर्च के रूप में 5,000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया. आयोग ने यह भी शर्त रखी है कि यदि रेलवे 45 दिनों के भीतर इस राशि का भुगतान नहीं करता है, तो उसे 12 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज देना होगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
TB
खबर खास

WHO: भारत ने TB से होने वाली मौतों में 38% की ऐतिहासिक गिरावट, वैश्विक औसत को पछाड़ा

15 घंटे पहले

Microsoft
खबर खास

इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़े दबाव से चरमराई माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं, आंशिक बहाली, एशिया में संकट बरकरार

15 घंटे पहले

AI Generated Photo
खबर खास

AI-जनित परमाणु तबाही को टालने के लिए US-China के बीच ‘हॉटलाइन’ की दरकार- विशेषज्ञों की चेतावनी

एक दिन पहले

आवारा कुत्ते
खबर खास

आवारा कुत्तों के व्यवहार पर नया शोध, जानें इंसान-कुत्तों के संघर्ष को कम करने का तरीका

एक दिन पहले

प्याज के दाम दुगने हुए
खबर खास

दो साल के शिखर पर पहुंची महंगाई: दोगुने हुए प्याज के दाम, अब महंगी EMI के झटके की तैयारी!

एक दिन पहले

ATM Cards
खबर खास

बचत बैंक खातों से लाखों के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर मुख्यालय से लग रही खातों पर रोक

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP