गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

जयराम रमेश का तंज– 'क्या हुआ तेरा वादा', दाल, तेल और मसालों के दाम आसमान पर

C

CG Khabar

21 सित. 2026, 06:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 19

जयराम रमेश
जयराम रमेश

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महासचिव जयराम रमेश ने देश में बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. दैनिक उपभोग की आवश्यक वस्तुओं के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम जनता, विशेषकर मध्यम और गरीब वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है. 'अच्छे दिन' के वादे पर सवाल उठाते हुए उन्होंने बॉलीवुड के प्रसिद्ध गाने की पंक्ति “क्या हुआ तेरा वादा? वो कसम, वो इरादा?” के जरिए प्रधानमंत्री की खामोशी पर निशाना साधा.


जयराम रमेश ने हालिया आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि पिछले एक महीने में रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों, दालों और खाद्य तेलों के भाव तेजी से बढ़े हैं.

विज्ञापन


मसाले: छोटी इलायची ₹4,000 से बढ़कर ₹4,400 प्रति किलो, बड़ी इलायची ₹2,400 से ₹2,800 प्रति किलो, जीरा ₹360 से ₹400 प्रति किलो और जावित्री ₹2,500 से बढ़कर ₹3,000 प्रति किलो हो गई है.


दालें: तूर (अरहर) दाल का भाव ₹100 से बढ़कर ₹130 प्रति किलो, चना दाल ₹70 से ₹100 प्रति किलो तथा उड़द दाल ₹120 से बढ़कर ₹140 प्रति किलो पर पहुंच गई है.


खाद्य तेल: सरसों का तेल ₹190 से बढ़कर ₹210 प्रति लीटर और सफोला तेल ₹240 से चढ़कर ₹280 प्रति लीटर बिक रहा है.


प्याज: प्याज की औसत खुदरा कीमत जून के ₹29.50 प्रति किलो से बढ़कर सितंबर में ₹53.78 प्रति किलो हो गई है, जो कि साढे तीन महीनों में लगभग 82.3 प्रतिशत की भारी वृद्धि है.


थोक महंगाई दर में हुई बढ़ोतरी का उल्लेख करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आवश्यक वस्तुएं गरीब और मध्यम वर्ग की थाली से दूर होती जा रही हैं. उन्होंने सरकार से बढ़ते दामों पर तुरंत अंकुश लगाने और जनता को राहत देने की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सांकेतिक फोटो
देश-विदेश

कश्मीर में सुरक्षा बल पर हमला, आतंकियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 3 CRPF जवान घायल

14 घंटे पहले

योगी आदित्यनाथ- मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
देश-विदेश

दीपावली पटाखों पर बोले सीएम योगी- प्रदूषण मिट जाएगा, उत्सव पर कोई रोक नहीं

20 घंटे पहले

मेहुल चोकसी- भगोड़ा हीरा कारोबारी
देश-विदेश

जेल से मेहुल चोकसी का दावा: "बैंकों ने गलत रिपोर्ट दी, मुझे बलि का बकरा बनाया"

21 घंटे पहले

अब्बास अराघची- ईरान के विदेश मंत्री
देश-विदेश

फ्रांसीसी सरकार अपने देश के फ्रिज तक नहीं संभाल पा रही है- अब्बास अराघची का तंज

21 घंटे पहले

राहुल गांधी- फाइल फोटो
देश-विदेश

राहुल गांधी अमेरिका में छात्र आंदोलनों और भू-राजनीति पर व्याख्यान देंगे

22 घंटे पहले

पीट हेगसेथ- अमेरिकी रक्षा मंत्री
देश-विदेश

अमेरिकी संसद में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर लगा ब्रेक

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP