शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: युवक की चाकू गोदकर हत्या, नाबालिग आरोपी हिरासत में

C

CG Khabar

21 सित. 2026, 03:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 27

चाकू से हत्या
चाकू से हत्या

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित नया बस स्टैंड इलाके में रविवार देर रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. शराब दुकान के पास कहासुनी के बाद एक नाबालिग ने 30 वर्षीय युवक कैलाश गुप्ता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात बोधघाट थाना क्षेत्र की है. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है.


नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक कैलाश ने उसके पिता के खिलाफ कुछ अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी. 

विज्ञापन


इसी बात से आहत होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.


घटनाक्रम के अनुसार, संतोषी वार्ड निवासी कैलाश गुप्ता का नया बस स्टैंड के पास शराब दुकान के समीप आरोपी लड़के से विवाद हुआ था. देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और वे लड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर चले गए. इसी दौरान आरोपी ने कैलाश पर धारदार चाकू से वार कर दिया. 


लहूलुहान हालत में कैलाश जमीन पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

10 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

16 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

22 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

22 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नौकरी के रास्ते खोलेंगे 11 पैरामेडिकल कोर्स, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला शुरू

22 घंटे पहले

मुंबई कोर्ट- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

क्रिप्टो फ्रॉड: मुंबई कोर्ट ने छत्तीसगढ़ के दो आरोपियों की गिरफ्तारी को बताया अवैध, रिहाई का आदेश

22 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP