गुरू, 12 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: बेकाबू कार ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा गंभीर

C

CG Khabar

03 सित. 2026, 01:55 PM 2 मिनट में पढ़ें 15

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को ठोकर मार दी. यह हादसा नगरनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आमागुड़ा गांव के पास घटित हुआ. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी चला रहे पिता की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है. 


दुर्घटना के तुरंत बाद आरोपी कार चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार होने में कामयाब रहा.

विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक की पहचान मेटगुड़ा निवासी 48 वर्षीय उत्तम विश्वकर्मा के रूप में हुई है. वह धनपुंजी इलाके में गुपचुप (गोलगप्पे) की दुकान चलाकर अपने परिवार का गुजर-बसर करते थे. 


बुधवार की रात रोजाना की तरह अपना कारोबार समेटकर वह अपने बेटे के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान नगरनार-आमागुड़ा मार्ग पर पीछे से आ रही अनियंत्रित कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर दूर जा गिरे.


दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर एकत्र हो गए. उन्होंने बिना समय गंवाए गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही नगरनार थाना पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. 


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मेकाज) भेजा, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.


इस अनहोनी के बाद मृतक उत्तम विश्वकर्मा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. उधर, पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल और आसपास के मार्गों से जानकारी जुटाकर फरार चालक की पहचान और तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
रेप
छत्तीसगढ़

कोरबा: मिट्टी मांगने पड़ोसी के घर गई महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

2 घंटे पहले

सड़क दुर्घटना- कबीरधाम में 4 की मौत
छत्तीसगढ़

कबीरधाम: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 12 साल की मासूम समेत 4 की मौत, 2 गंभीर

2 घंटे पहले

सौरभ चंद्राकर- किंग पिन महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप घोटाला
छत्तीसगढ़

महादेव बेटिंग एप मामले में सौरभ चंद्राकर को 19 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

2 घंटे पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हड़ताली पटवारियों पर बड़ी कार्यवाही- कई जिलों में ब्रेक इन सर्विस तथा निलंबन

2 घंटे पहले

जनगणना- जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: जनगणना कार्य में प्राइवेट स्कूल शिक्षकों की ड्यूटी का विरोध

11 घंटे पहले

RTE-अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ RTE: 'पड़ोस' की बाध्यता खत्म, अब दूर के गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

11 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP