रवि, 08 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: होंडा शोरूम के कर्मचारी ने घर में लगाई फांसी

C

CG Khabar

01 अप्रै. 2026, 03:00 AM 1 मिनट में पढ़ें 12

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

जगदलपुर । संवाददाता: बस्तर जिला मुख्यालय के निकटवर्ती परपा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेड़ागुड़ा गोदामपारा में एक 21 वर्षीय युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी रोशन बघेल ने अपने घर की छत पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. 


घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब युवक की मां कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई और वहां बेटे का शव लटका हुआ देखा.

विज्ञापन


परिजनों ने तत्काल युवक को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं. 


बताया जा रहा है कि रोशन शहर के एक होंडा शोरूम में कार्यरत था और बीती रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद सामान्य रूप से सोने चला गया था. 


सुबह अचानक घटी इस घटना से मोहल्ले और कार्यस्थल के साथियों में शोक की लहर है. 


सूचना पर पहुंची परपा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अब मृतक के मोबाइल रिकॉर्ड और करीबियों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का सुराग मिल सके, क्योंकि घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP