मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग महिला को ठोकर मारी, मौके पर मौत

C

CG Khabar

19 फ़र. 2026, 06:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने पैदल चल रही लगभग 50 वर्षीय एक महिला को जोरदार ठोकर मार दी. इस भीषण टक्कर में महिला की घटनास्थल पर ही जान चली गई, जबकि चालक मौके से फरार हो गया.


घटना जगदलपुर से डिमरापाल की ओर मारेंगा चौक के निकट आकाशवाणी के पास हुई. स्थानीय लोगों ने सूचना देते ही परपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जांच में पाया गया कि महिला की मौत हो चुकी है. उसके पास कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है.

विज्ञापन


महिला के साथ एक झोला मिला, जिसमें बाइबल रखी हुई थी, जो शायद उसकी धार्मिक मान्यताओं की ओर इशारा करती है. परपा थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. 


पुलिस ने महिला की तस्वीरें सभी नजदीकी थाना-चौकियों को भेज दी हैं ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान हो सके. साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी वाहन और चालक का पता लगाया जा सके.


पुलिस ने फरार चालक की तलाश तेज कर दी है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी को घटना के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत सूचित करें.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

5 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

5 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

5 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

5 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

6 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

12 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP