मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

जगदलपुर: 119 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं पास से लेकर स्नातकों के लिए अवसर

C

CG Khabar

16 सित. 2026, 02:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 22

नौकरी
नौकरी

जगदलपुर । संवाददाता: जगदलपुर के आड़ावाल स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में बुधवार, 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. निजी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए आयोजित इस मेले में चार प्रतिष्ठित कंपनियां कुल 119 विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती करेंगी. इस चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदकों से किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 8 हजार से 18 हजार रुपए तक मासिक वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी.


मेले में सबसे अधिक 75 पदों पर अवसर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा दिए जा रहे हैं. एलआईसी में 10वीं पास महिलाओं के लिए 40 'बीमा सखी' और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 35 'इंश्योरेंस एडवाइजर' के पद शामिल हैं, जिनका अंतिम चयन 760 रुपए परीक्षा शुल्क के साथ आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर होगा. 

विज्ञापन


वहीं, एक्टिव टाइगर्स मैनेजमेंट सर्विसेज द्वारा 10वीं पास पुरुषों के लिए 20 सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 12 से 15 हजार रुपए वेतन के साथ ईपीएफ, मेडिकल और आवास की सुविधा मिलेगी. इन गार्ड्स की तैनाती जगदलपुर, रायपुर, रायगढ़ अथवा ओडिशा में की जा सकती है.


तकनीकी और कॉर्पोरेट क्षेत्र के अंतर्गत रिकनेक्ट मोबाइल कंपनी में स्नातकों के लिए मैनेजर का 1 पद तथा कंप्यूटर एवं टाइपिंग ज्ञान रखने वाले डिप्लोमा धारकों के लिए ऑपरेटर के 3 पदों पर बहाली होगी. 


इसके अतिरिक्त, आड़ावाल स्थित गुप्ता ट्रेवल्स में मैकेनिक के 8, इलेक्ट्रीशियन के 4, वेल्डर के 2, सिक्योरिटी गार्ड के 4 और अनुभवी स्नातकों के लिए सिक्योरिटी ऑफिसर के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों पर चयनित युवाओं को मानदेय, इंसेंटिव और आवश्यकतानुसार आवास की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी.


रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, उनकी एक-एक सत्यापित छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक तथा वैध पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है. 


आवेदक मेले में आने से पहले आधिकारिक पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर जाकर रिक्तियों का ब्यौरा देख सकते हैं. आयोजन से जुड़ी किसी भी अतिरिक्त जानकारी या सहायता के लिए जिला रोजगार कार्यालय आड़ावाल अथवा हेल्पलाइन नंबर 07782-264376 पर संपर्क किया जा सकता है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

5 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग (CDRC) का आदेश
छत्तीसगढ़

उपभोक्ता आयोग का आदेश: 1 करोड़ का जीवन बीमा व 1.93 लाख का मेडिक्लेम दें कंपनियां

5 घंटे पहले

EOW-ACB Raipur
छत्तीसगढ़

पटवारी-IR विभागीय परीक्षा पेपर लीक केस में EOW-ACB की कार्रवाई, दिल्ली से दो भाई गिरफ्तार

6 घंटे पहले

रेलकर्मी तथा कुली गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

बाराद्वार: रेलवे टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़, वरिष्ठ बुकिंग क्लर्क और बिलासपुर का कुली गिरफ्तार

6 घंटे पहले

साइबर ठगी- रायपुर में सेवानृवित रेलकर्मी से लाखों की ठगी
छत्तीसगढ़

रायपुर: PPO नंबर सुधारने के नाम पर सेवानिवृत्त रेलकर्मी से 7.49 लाख की साइबर ठगी

6 घंटे पहले

अब्दुल अजीज- केरल से गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

WhatsApp पर शादी का कार्ड भेजकर मोबाइल किया हैक, केरल से दबोचा गया शातिर ठग

13 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP