गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

प. बंगाल में घुसपैठिये मुद्दे पर ममता ने पूछा- पहलगाम और दिल्ली में हमला किसने किया?

C

CG Khabar

30 दिस. 2025, 05:06 PM 2 मिनट में पढ़ें 17

ममता बनर्जी
ममता बनर्जी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घुसपैठ संबंधी आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है. बांकुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले और दिल्ली में हुए विस्फोटों का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए. 


मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा दावा करती है कि घुसपैठ सिर्फ बंगाल में हो रही है, तो फिर कश्मीर और दिल्ली में हमले करने वाले कौन थे? उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा कि यदि गृह मंत्री सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए.

विज्ञापन


अमित शाह द्वारा बंगाल सरकार पर 'वोट बैंक' के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देने और सीमा पर फेंसिंग के लिए जमीन न देने के आरोपों को खारिज करते हुए ममता बनर्जी ने कई केंद्रीय परियोजनाओं की सूची गिनाई, जिनके लिए राज्य सरकार ने जमीन आवंटित की है. 


उन्होंने कहा कि रानीगंज, बांकुरा और पेट्रापोल जैसे क्षेत्रों में जमीन दी गई है, लेकिन केंद्र वहां काम पूरा करने में विफल रहा है. इस दौरान उन्होंने भाजपा के 'दो-तिहाई बहुमत' के दावे का भी मजाक उड़ाया और 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया के दौरान हुई मौतों पर दुख जताते हुए मृतकों के लिए स्मारक बनाने की घोषणा की. 


वहीं, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि यदि अंतर्राष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ हो रही है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी गृह मंत्री की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
हकीम जेफरीज- अश्वेत नेता
देश-विदेश

अमेरिका: कांग्रेस के स्पीकर पद के लिए नामित होने वाले पहले अश्वेत नेता बने हकीम जेफरीज

5 घंटे पहले

गदी आईजनकोट- फाइल फोटो
देश-विदेश

इजरायल: नेतन्याहू को हटाने और 'राष्ट्रीय आपातकालीन सरकार' बनाने पर विपक्षी गुट एकमत

5 घंटे पहले

तेहरान टाइम्स
देश-विदेश

अमेरिका-इजरायल का नया दांव: ईरान को अंदर से तोड़ने के लिए 'मोमेंट जीरो' की बिसात

5 घंटे पहले

Karnataka Petrol Ethanol Controversy
देश-विदेश

कर्नाटक: सरकारी तेल कंपनियों पर इथेनॉल नहीं मापने का आरोप, 31.2% तक मिला इथेनॉल

6 घंटे पहले

दिलीप घोष- पंंचायत मंत्री पश्चिम बंगाल
देश-विदेश

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा- बंगाल को UP-गुजरात बनाएंगे, जिन्हे समस्या है बांग्लादेश चले जाए

7 घंटे पहले

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर Photo X से
देश-विदेश

लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर, 11 नवंबर को किया था CRPF पर हमला

15 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP