गुरू, 19 नव. 2026

CGKhabar

चंद्रयान-2 ने 'हाकुतो-आर2' के मलबे की खोज की

C

CG Khabar

21 जून 2025, 06:20 AM 2 मिनट में पढ़ें 25

लैंडर हाकुतो-आर2
लैंडर हाकुतो-आर2

नई दिल्ली । डेस्क: भारत के चन्द्रयान-2 ने चंद्रमा पर जापानी लैंडर हाकुतो-आर2 के मलबे को खोज निकाला है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-2 मिशन ने एक बार फिर अपनी क्षमता साबित करते हुए चंद्रमा की सतह पर जापानी निजी अंतरिक्ष कंपनी iSpace के लैंडर हाकुतो-आर2 के मलबे को सफलतापूर्वक खोज निकाला है. यह उपलब्धि भारतीय वैज्ञानिक शनमुगा सुब्रमण्यन की तीक्ष्ण नजर और चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा (OHRC) की उच्च-गुणवत्ता वाली छवियों के कारण संभव हुआ है.


गौरतलब है कि अप्रैल 2023 में, जापानी कंपनी iSpace का हाकुतो-आर2 लैंडर चंद्रमा के उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र (Cold Sea) में उतरने का प्रयास कर रहा था, लेकिन लैंडिंग से कुछ समय पहले ही इसका मिशन कंट्रोल से संपर्क टूट गया. बाद में पता चला कि लैंडर चंद्रमा की सतह से टकराकर नष्ट हो गया था. इस घटना के बाद से ही दुनियाभर के वैज्ञानिक और अंतरिक्ष उत्साही इसके मलबे की खोज में जुटे थे.

विज्ञापन


चंद्रयान-2 के OHRC कैमरे ने चंद्रमा की सतह की अत्यंत स्पष्ट तस्वीरें लीं हैं. जिनका विश्लेषण करते हुए शनमुगा सुब्रमण्यन ने हाकुतो-आर2 के मलबे और उसके आसपास के असामान्य निशान पहचाने. यह वही वैज्ञानिक हैं जिन्होंने 2019 में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर के मलबे की खोज करके इतिहास रचा था.


अभी तक ISRO ने इस खोज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन चंद्रयान-2 के डेटा को लेकर वैज्ञानिक समुदाय में काफी उत्साह है. चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर 2019 से ही चंद्रमा की सतह की उच्च-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें और वैज्ञानिक आंकड़े भेज रहा है, जो भविष्य के मिशनों के लिये महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
सुप्रीम कोर्ट- CJI सूर्यकांत के फैसले से टला विवाद
खबर खास

CJI सूर्यकांत के फैसले से टला विवाद, जस्टिस अमानुल्लाह की बेंच से वापस लिए गए दो अहम मामले

27 मिनट पहले

चावल का भारत में रिकॉर्ड उत्पादन
खबर खास

भारत में रिकॉर्ड चावल उत्पादन और सब्सिडी का बढ़ता बोझ: गोदाम भरे, वैश्विक बाजार में तनाव

18 घंटे पहले

अमेरिका में खसरा फैला
खबर खास

अमेरिका से छीना 'खसरा मुक्त' दर्जा, 30 साल के सबसे बड़े प्रकोप का कहर

एक दिन पहले

साइबर हैकिंग- सांकेतिक फोटो
खबर खास

178 दिग्गज वेबसाइटों के जरिए क्रिप्टो चोरी और iPhone हैकिंग की बड़ी साजिश

एक दिन पहले

यह तस्वीर अमेरिकी रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) की रिपोर्ट 'चैलेंजेस टू सिक्योरिटी इन स्पेस' में जारी की गई है.
खबर खास

अंतरिक्ष से ढाई मिनट में हमला: 40 चीनी स्पेसप्लेन के बेड़े ने बढ़ाई चिंता

एक दिन पहले

जिमी टाटा- रतन टाटा के भाई
खबर खास

टाटा की विरासत पर 'पारिवारिक कब्जे' की आहट? जिमी टाटा ने नोएल के खिलाफ खोला मोर्चा

2 दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP